back to top

जीवन में बाधाएं

मानव जीवन तमाम झंझावातों से घिरा है और ऐसे में ईश्वर का संबल ही जीवन को आसान और कठिन मार्गों पर भी आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। जीवन में कष्ट और कठिनाइयों की कमी नहीं है। मनुष्य के सामने आये दिन संकट आते रहते हैं। इनमें से कई बाधाएं तो इतनी विकट होती हैं कि उनसे छूटना दुस्तर मालूम देता है।

मनुष्य जब अपनी तुच्छ सामर्थ्य और परिस्थिति की भयंकरता की तुलना करता है तो उसकी हिम्मत टूट जाती है। आंखों के सामने निराशापूर्ण अंधकार दिखाई पड़ता है। संसार में अपना सहायक भी नहीं मिलता और उस भयंकर परिस्थिति के टलने की सूरत नहीं दीखती। ऐसी परिस्थिति में यदि कोई व्यक्ति सच्चे हृदय से माता की पुकार करता है तो ग्राह से गज को बचाने के लिए नंगे पैर भागने वाले भगवान की तरह माता सहायता को आती हैं।

द्रोपती की लाज बचाने के लिए चीर बढ़ाने की शक्ति माता में मौजूद है। संसार को भवसागर कहा गया है। उनमें ऐसे मगरमच्छों की कमी नहीं है जो हमें निगल जाने के लिए हर घड़ी घात लगाये रहते हैं। जब भी मौका मिलता है तभी धर दबोचते हैं और बोटी-बोटी नोंच डालते हैं। इन महाग्रहों से बचने का प्रयत्न मनुष्य करते हैं, कई बार अपनी प्राण रक्षा कर भी लेते हैं पर कभी ऐसे भी अवसर आते हैं जब हाथ पांव फूल जाते हैं और निराशा एवं किंकर्त्तव्य विमूढ़ता सामने आ खड़ी होती।

ऐसे अवसरों पर माता की करुणा डूबते को बचा सकती है। उसकी भुजाओं में वह सामर्थ्य है कि भव सागर से अपने भक्त को उबार ले और मगर मच्छों से उसके प्राण बचा ले। मनुष्य के पास अपना बल बहुत सीमित है। उससे वह बहुत थोड़े काम कर सकता है और बहुत थोड़ी सफलता पा सकता है। परन्तु जब गायत्री महाशक्ति का बल उसे प्राप्त हो जाता है, तो लंका को राम की सहायता से फतह करने वाले बानरों की तरह उसका साहस और बल बहुत बढ़ जाता है एवं दुस्तर कठिनाई स्वल्प प्रयत्न से ही सरल बन जाती है।

उसे अनुभव होता है मानों सफलता की देवी ने प्रसन्न होकर स्वयं ही मुझे गोदी में उठा लिया है और महान आपदाओं से बचा लिया है। महान उद्धारकर्त्री माता अपने भक्तों को डूबने नहीं देती जो उसकी शरण में जाता है वह उसे उबारती है। उनकी शरणागति से बढ़कर और कोई ऐसी नौका नहीं है जो संसार सागर से सरलतापूर्वक तर सके। जिसने माता की भुजाओं का संबल पकड़ लिया, वह पतन के गर्त में नहीं गिर सकता, वह ऊपर को ही उठेगा। मां अपने भक्तों को उबारने के लिए हर संकट के समय जरूर मददगार बन जाती हैं।

RELATED ARTICLES

हिन्दी संस्थान में काव्य-संग्रह का लोकार्पण

विदूषी डां. अमिता दुबे समारोह की मुख्य अतिथि रहींलखनऊ। आज शनिवार उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 'निराला सभागार' में कवयित्री रेनुका वर्मा के काव्य...

कलायात्रा-3 में भारतीय शास्त्रीय, लोक और फ्यूजन डांस ने जीता दर्शकों का दिल

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआलखनऊ। नृत्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी नृत्य फ्रोलिक डांस एकेडमी...

अच्छे कर्मों से बनती है असली पहचान

दादी-नानी की कहानी से मिली सीखस्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानीलखनऊ। हमें अपना काम पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन से करनी चाहिए क्योंकि व्यक्ति की...

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...