back to top

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण
-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ सनातनी महिलाओं का किया गया अलंकरण
-हरियाली तीज पर्व ग्लैमर नहीं सनातनी मातृशक्ति के गौरव का दिवस है
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में शुक्रवार 21 अगस्त को हरियाली तीज सनातनी महिलाओं का महा पर्व चिनहट वीमार्ट के पास स्थित रजत डिग्री कॉलेज के सामने बने भव्य सनातन धाम लॉन परिसर में आयोजित किया गया। मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी के अंतर्गत आयोजित इस समारोह का केन्द्रीय आकर्षण भगवान शिव का महा दरबार और झूला उत्सव रहा। इस अवसर पर शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से 2500 सनातनी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। ऐसे में हजारों मातृशक्तियों ने सावन के पावन झूले का भी आनन्द लिया। इसके साथ ही नि:स्वार्थ भाव से बिना किसी अनुदान के समाज सेवा में लगी कर्मठ बहनों को हरियाली पर्व के प्रतीक के रूप में सनातनी हरा पटका भी भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया कि तीजोत्सव कोई फैशन या ग्लैमर का अवसर नहीं है बल्कि यह पर्व हमें सनातनी मातृशक्ति के गौरव का स्मरण करा कर गौरवान्वित करता है। उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। हरियाली तीज का यह पावन पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन और उनकी अटूट निष्ठा और प्रेम का प्रतीक है इसलिए इस दिन को इसी पवित्र भाव से सनातनी महिला शक्ति के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस आयोजन में एक साथ सभी मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक डमरू नाद और हाथों में लेकर दीपक रोशन करने का विहंगम दृश्य सभी को रोमांचित कर गया। सपना गोयल ने बताया कि उनका एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। वर्तमान में सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सपना गोयल की अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इस क्रम में 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में भव्य सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन करवाया गया था। उस अनुष्ठान में पांच हजार महिलाओं को शामिल करवाया गया था। बिना किसी सरकारी मदद के रात-दिन की यात्रा करके उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जिलों तक में बड़े स्तर पर सुंदरकांड पाठ सम्पन्न करवाए जा चुके हैं। इस महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन तीर्थ परिसर रामघाट, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। मथुरा स्थित भगवान कृष्ण जन्मस्थली मंदिर परिसर में भी डेढ़ हजार से अधिक मातृशक्तियों ने सामूहिक सुन्दरकांड का पाठ किया था। 11 सितम्बर 2024 से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। आगामी 29 अगस्त को वहां 15वां सामूहिक सुंदरकांड पाठ करवाए जाएगा। दूसरी ओर सेवा परमो धर्म: को बीज मंत्र मानते हुए दरिद्र नारायण की सेवा के भाव से जाड़ों में कम्बल वितरण और विभिन्न पावन अवसरों पर भंडारों का आयोजन भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की डिजायनर राखियों से चमका सराफा बाजार

लखनऊ। भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। शहर के तमाम सराफा दुकानों में रौनक देखी जा...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...