back to top

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आ रही है। सीरीज में वह दिव्या नाम की एक साधारण और मासूम गांव की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी एक डीपफेक वीडियो और लाइव स्ट्रीम रैकेट के चलते पूरी तरह बदल जाती है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुशी ने शो के अपने किरदार, डीपफेक जैसे संवेदनशील मुद्दे, अपने अब तक के एक्टिंग सफर, दिल धड़कने दो और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बात की।

सर्विस गर्ल को लेकर आप कितनी एक्साइटेड हैं और आपका किरदार इसमें कितना अलग है?
मुझे लगता है कि सर्विस गर्ल जैसे शो बहुत कम देखने को मिलते हैं. एक एक्टर के तौर पर इसमें परफॉर्म करने के लिए काफी कुछ है. शुरूआत में दिव्या एक बहुत ही सिंपल और मासूम गांव की लड़की है. उसका लुक भी काफी अलग है. जैसे इलाहाबाद या जौनपुर में लड़कियां साधारण साड़ी और ड्रेस पहनती हैं, उसी तरह उसका लुक रखा गया है और उसकी बॉडी लैंग्वेज भी वैसी ही है. लेकिन आगे चलकर हमें पता चलता है कि उसके चेहरे का डीपफेक बनाया गया है और कोई दूसरी लड़की उसके चेहरे का इस्तेमाल करके लाइव स्ट्रीम रैकेट चला रही है. मुझे उस दूसरी भूमिका का रोल भी निभाना था, जो दिव्या से बिल्कुल अलग है. दोनों किरदार एक-दूसरे के बिल्कुल उलट हैं. कहानी भी बहुत अच्छी है और इसमें मेरे लिए कई परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड सीन हैं।

इस सीरीज की शूटिंग का अनुभव कैसा रहा?

मेरे लिए यह काफी हेक्टिक शूटिंग शेड्यूल था. हमने पहले नासिक में शूटिंग की, जहां बहुत गर्मी थी और हम लगातार शूट कर रहे थे. इसके बाद हम दूसरी जगह गए. बात करूं सीरीज की तो यह मेरे लिए बहुत संवेदनशील विषय है और मैंने पहले कभी इस तरह का किरदार नहीं निभाया. मैं इसके लिए तबरेज खान सर की शुक्रगुजार हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत खूबसूरती से शूट किया।

डीपफेक जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर आप क्या कहना चाहेंगी?
लोगों को डीपफेक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. रोज सोशल मीडिया पर इतने अक एडिट्स देखने को मिलते हैं कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. मुझे लगता है कि इस समय इससे बेहतर विषय नहीं हो सकता था. खुशी है कि इस शो के जरिए लोगों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक किया जा रहा है. सीरीज के आखिर में एक मैसेज भी है, जिसे मैं अभी रिवील नहीं करना चाहती।

क्या इस किरदार के लिए आपको अपने लुक में भी काफी बदलाव करने पड़े?
हां, बिल्कुल. जब हम उसे एक सर्विस गर्ल के रूप में दिखा रहे हैं तो उसे कई तरह के आउटफिट्स पहनने पड़ते हैं. मैंने पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है. लेकिन मैं इस जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहती थी. एक परफॉर्मर के तौर पर मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो गंगूबाई काठियावाड़ी और शी की तरह हो. इस पूरी कहानी के केंद्र में एक लड़की है और उसके सफर को दिखाया गया है. इसलिए यह कहानी मेरे लिए बहुत खास है।

दिव्या और अनिशा के किरदारों को अलग दिखाना कितना चुनौतीपूर्ण था?
यह मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण चीजों में से एक था. दिव्या को एक्टिंग फील्ड और बॉलीवुड के अंदर क्या होता है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन मैं खुशी के तौर पर इन चीजों को जानती हूं. इसलिए मुझे एक्ट करना था कि मुझे कुछ भी पता नहीं है. यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था. इसके अलावा दिव्या और अनिशा दोनों को बिल्कुल अलग दिखाना भी जरूरी था. अनिशा के रूप में कुछ ऐसे सीन भी थे जिनमें मैं थोड़ी असहज हो सकती थी, लेकिन तबरेज सर के विजन और उनके अप्रोच की वजह से मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मुझे परेशान होने की जरूरत है. कुछ सीन बहुत इमोशनल भी थे, खासकर जब डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद दिव्या को सोसाइटी स्वीकार नहीं करता और वह टूट जाती है. ये सीन मेरे लिए काफी चैलेंजिंग थे।

आपने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अब तक के अपने सफर को कैसे देखा है? प्रियंका चोपड़ा (ढ१्र८ंल्ल‘ं उँङ्मस्र१ं) के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
मेरा सफर बहुत अच्छा रहा है. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह जैसे कलाकारों और जोया अख्तर जैसे शानदार क्रिएटर्स के साथ काम करने का मौका मिला. बहुत से लोगों के लिए इतने बड़े लोगों के साथ एक बार काम करना भी जिंदगी की बड़ी उपलब्धि होती है. मैंने प्रियंका मैम से पर्सननी भी बहुत कुछ सीखा है. जब मैंने दिल धड़कने दो में काम किया था, तब मैं पांचवीं क्लास में थी. वह मुझे अपनी बेटी की तरह ट्रीट करती थीं. हम सर्दियों में गाने की शूटिंग कर रहे थे और वह मुझे अपनी जैकेट दे देती थीं. मैंने उनसे एक इंसान के तौर पर बहुत कुछ सीखा. वह एक डायनामाइट हैं, लेकिन साथ ही बहुत विनम्र भी हैं. मैं भी जब उस मुकाम पर पहुंचूं तो एक इंसान के तौर पर विनम्र रहना चाहती हूं।

अपने किरदार चुनते समय आपके लिए सबसे जरूरी क्या होता है?
मेरे लिए सबसे जरूरी है कि किरदार कितना प्रभावशाली है और क्या वह मेरे पिछले किरदारों से अलग है. इसके बाद मैं देखती हूं कि कहानी कैसी है और बतौर परफॉर्मर मैं उसमें क्या योगदान दे सकती हूं।

अगर एक शब्द में अपने सफर को बताना हो तो आप क्या कहेंगी?
अगर मुझे एक शब्द में अपने सफर को बताना हो तो मैं कहूंगी यानि ‘किस्मत में लिखा हुआ’. मैंने बीच में इंजीनियरिंग शुरू कर दी थी और अमेरिका में मास्टर्स करने जाने वाली थी. मैंने यूनिवर्सिटी की फीस और रिजर्वेशन फीस तक दे दी थी. फिर अचानक डिज्नी+ हॉटस्टार का रोमांटिक थ्रिलर वेब सीरीज ‘आशिकाना’ आया. वह शो हिट हो गया और चार सीजन के बाद मेरी जिंदगी ने बहुत बड़ा यू-टर्न लिया. इसलिए मुझे लगता है कि मेरा एक्टिंग में वापस आना शायद तय था. ह्यअं२ँ्र‘ंह्ण के बाद मुझे बहुत शानदार फैनडम मिला. आज भी लोग सीजन 5 के बारे में पूछते हैं।

आपके आने वाले प्रोजेक्ट्स कौन से हैं?
कुछ प्रोजेक्ट्स हैं और कुछ फिल्में भी हैं, लेकिन अभी मैं उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती. जल्द ही आप सभी को उनके बारे में पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई। मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ...

फिल्म मिर्जापुर को प्रमोट करने लखनऊ पहुंचे अभिनेता अली फजल

लोकतंत्र में लोगों का अपनी बात रखना जरूरीलखनऊ। अभिनेता अली फजल ने देश के कुछ हिस्सों में चल रहे जेन-जी, युवाओं और छात्रों के...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...