back to top

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच भक्त पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल हुए। पालकी रानीगंज नाका चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान अघोरी साधु आकर्षण का केंद्र रहे। वे पूरे रास्ते भस्म से खेलते नजर आए। यात्रा के व्यवस्थापक प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में उज्जैन की परंपरा का पालन किया गया। यात्रा से पहले बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक और श्रृंगार किया गया। उन्हें 56 भोग अर्पित करने के बाद विशेष आरती हुई। इसके बाद पालकी यात्रा शुरू हुई। रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने फूल बरसाकर पालकी का स्वागत किया और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाए।
प्रजा का हाल जान निकले महाकाल
पुजारी कौटिल्य दुबे ने बताया कि कई वर्षों से बाबा महाकाल सावन के पवित्र महीने में नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। भक्तों को दर्शन देकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। पूरे सावन माह में मंदिर में बाबा महाकाल की आरती और विधिपूर्वक पूजा होती है। नगर भ्रमण पर निकलने का मुख्य उद्देश्य होता है की प्रजा का हाल जानना। मान्यता है कि जो कोई भी इस यात्रा में शामिल हो और अगर उसके व्यापार में कोई रुकावट हो या जीवन में परेशानी हो तो तमाम कष्ट दूर होते हैं।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, WhatsApp Status में लिखा- पत्नी ने दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्टेट बैंक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...