back to top

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, WhatsApp Status में लिखा- पत्नी ने दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में कार्यरत मानस बाजपेयी ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा (36), जो गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थीं, की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका दिव्या मिश्रा प्रसिद्ध यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। आलमबाग की रहने वाली दिव्या का पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और उन्होंने लगभग एक साल पहले अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानस ने दोपहर करीब 12:30 बजे दिव्या को फोन करके बैंक के बाहर बुलाया। दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और मानस ने दिव्या पर गोली चला दी। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हुसड़िया चौराहे स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह पसीने से लथपथ था। उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और वहां साथ रह रही अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अनाथ मानस की इस हरकत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

खुदकुशी करने से ठीक पहले मानस ने अपने व्हाट्सएप पर एक विवादित स्टेटस लगाया था। इसमें उसने लिखा कि पत्नी द्वारा धोखा दिए जाने के कारण उसने यह कदम उठाया है और वह खुद तथा अपनी बहन को भी खत्म कर रहा है। स्टेटस में उसने दावा किया कि दिव्या की बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत को पूरे मामले की जानकारी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस व्हाट्सएप स्टेटस में किए गए दावों समेत मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

WhatsApp Status (क्रेडिट सोशल मीडिया)

RELATED ARTICLES

जिसने मंदिर बनवाया उसे ही पूजा से रोका गया, भाजपा की दलित महिला विधायक ने लखनऊ में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की दलित महिला विधायक जय देवी कौशल के साथ जातिगत भेदभाव...

धरमपुर में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन जौनपुर से समरेश की रिपोर्ट मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर...

गोंडा में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को किया गया सील

गोंडा। गोंडा जिले में एक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिंदू छात्राओं को नकाब पहनाकर नृत्य कराने के मामले के बाद हुई...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

मणिपुर सरकार का 20 से 22 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश

इंफाल। मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान...

जिसने मंदिर बनवाया उसे ही पूजा से रोका गया, भाजपा की दलित महिला विधायक ने लखनऊ में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की दलित महिला विधायक जय देवी कौशल के साथ जातिगत भेदभाव...

धरमपुर में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन जौनपुर से समरेश की रिपोर्ट मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर...

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से खुश है कप्तान हरमनप्रीत सिंह

नयी दिल्ली। भारत बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रहा, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि एफआईएच विश्व कप...

पीएम-केयर्स फंड से स्कूलों का विकास करने की मांग, सीजेपी ने उठाए सवाल

सीजेपी सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पीएम-केयर्स फंड की...