back to top

मणिपुर सरकार का 20 से 22 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश

इंफाल। मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 20 से 22 अगस्त तक बंद रहेंगे।

राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, ‘‘राज्य में कानून और व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मणिपुर के राज्यपाल द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या अन्य से संबद्ध; सरकारी, सहायता प्राप्त या गैर-सहायता प्राप्त क्षेत्रों के तहत आने वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षा संस्थानों/स्कूलों को 20 अगस्त से 22 अगस्त तक बंद रखने की घोषणा की जाती है।

इस बीच, राज्य में जनगणना प्रक्रिया आयोजित करने से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन करने की मांग को लेकर ‘कैम्पेन फॉर जस्ट एंड फेयर डीलिमिटेशन’ (जेएफडी) द्वारा आहूत 48 घंटे की आम हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के पुतले जलाए और मणिपुर के घाटी जिलों के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं।

जेएफडी ने अपने आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार से सभी सरकारी कार्यालयों के बहिष्कार का भी ऐलान किया है। इंफाल पूर्व जिले के खुरई लामलोंग में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह और गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम के पुतले जलाए।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

जिसने मंदिर बनवाया उसे ही पूजा से रोका गया, भाजपा की दलित महिला विधायक ने लखनऊ में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की दलित महिला विधायक जय देवी कौशल के साथ जातिगत भेदभाव...

धरमपुर में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन जौनपुर से समरेश की रिपोर्ट मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर...

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, WhatsApp Status में लिखा- पत्नी ने दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्टेट बैंक...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

जिसने मंदिर बनवाया उसे ही पूजा से रोका गया, भाजपा की दलित महिला विधायक ने लखनऊ में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की दलित महिला विधायक जय देवी कौशल के साथ जातिगत भेदभाव...

धरमपुर में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन जौनपुर से समरेश की रिपोर्ट मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर...

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से खुश है कप्तान हरमनप्रीत सिंह

नयी दिल्ली। भारत बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रहा, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि एफआईएच विश्व कप...

पीएम-केयर्स फंड से स्कूलों का विकास करने की मांग, सीजेपी ने उठाए सवाल

सीजेपी सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पीएम-केयर्स फंड की...