back to top

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल राष्ट्रविरोधी है, बल्कि कानून की अवहेलना और वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण की राजनीति भी है।

शाह ने राष्ट्रगीत को पूरा गाने के बजाय केवल दो अंतरे गाने के कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संसद द्वारा बनाए गए कानून की खुली अवहेलना है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि जब पहले ‘वंदे मातरम्’ के टुकड़े करने की गलती हुई थी, तब देश को उसके परिणाम भुगतने पड़े थे।उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, कांग्रेस कार्यसमिति ने ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गान की जगह केवल दो अंतरे गाने का जो फैसला लिया है, वह न केवल देशविरोधी है बल्कि संसद के बनाए कानून की खुली अवहेलना भी है।

शाह ने कहा, कांग्रेस ने ही 1937 में तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ के दो टुकड़े किए। वहीं से दो-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली और देश का विभाजन हुआ। ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष पर मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक गलती सुधारी और पूर्ण गान को कानूनी स्वरूप दिया लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस फिर उसी वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण के रास्ते पर है।शाह ने लोगों से कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का विरोध करने की भी अपील की। उन्होंने कहा, वंदे मातरम्’ के टुकड़े करने की गलती एक बार हो चुकी और देश उसके परिणाम भुगत चुका। देशवासियों से यह अपील है कि कांग्रेस के इस तुष्टीकरण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

RELATED ARTICLES

मणिपुर सरकार का 20 से 22 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश

इंफाल। मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान...

जिसने मंदिर बनवाया उसे ही पूजा से रोका गया, भाजपा की दलित महिला विधायक ने लखनऊ में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की दलित महिला विधायक जय देवी कौशल के साथ जातिगत भेदभाव...

धरमपुर में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन जौनपुर से समरेश की रिपोर्ट मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर...

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, WhatsApp Status में लिखा- पत्नी ने दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्टेट बैंक...

मणिपुर सरकार का 20 से 22 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश

इंफाल। मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान...

जिसने मंदिर बनवाया उसे ही पूजा से रोका गया, भाजपा की दलित महिला विधायक ने लखनऊ में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की दलित महिला विधायक जय देवी कौशल के साथ जातिगत भेदभाव...

धरमपुर में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन जौनपुर से समरेश की रिपोर्ट मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर...

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से खुश है कप्तान हरमनप्रीत सिंह

नयी दिल्ली। भारत बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रहा, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि एफआईएच विश्व कप...

पीएम-केयर्स फंड से स्कूलों का विकास करने की मांग, सीजेपी ने उठाए सवाल

सीजेपी सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पीएम-केयर्स फंड की...