back to top

जिसने मंदिर बनवाया उसे ही पूजा से रोका गया, भाजपा की दलित महिला विधायक ने लखनऊ में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की दलित महिला विधायक जय देवी कौशल के साथ जातिगत भेदभाव का गंभीर मामला सामने आया है। जिस शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने अपनी निधि से लगभग 78 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे, उसी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भूमि पूजन समारोह में उन्हें पूजा-अर्चना और आरती करने से रोक दिया गया। विधायक का आरोप है कि कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद एक पुजारी द्वारा कराई जा रही पूजा में उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया और केवल दर्शक बनाकर खड़ा रखा गया।

जय देवी कौशल ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे सीधे तौर पर जातिगत पूर्वाग्रह और भेदभाव का परिणाम बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मंदिर के नवीनीकरण और कार्यक्रम की तारीख तय करने में उनकी मुख्य भूमिका रहने के बाद भी उनके साथ यह दुर्व्यवहार किया गया, जिसकी शिकायत वह पार्टी के केंद्रीय आलाकमान से करेंगी।

इस पूरे प्रकरण पर विधायक के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भी गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि काकोरी के शीतला मंदिर के अलावा एक अन्य मंदिर के निर्माण के लिए भी विधायक निधि से 70 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर पर अपना वर्चस्व जमा रखा है और वही लोग इस तरह के भेदभावपूर्ण कृत्य में शामिल हैं। उन्होंने इस मामले की विस्तृत जानकारी पत्र के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को भेजने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, WhatsApp Status में लिखा- पत्नी ने दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्टेट बैंक...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

मणिपुर सरकार का 20 से 22 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश

इंफाल। मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान...

धरमपुर में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन जौनपुर से समरेश की रिपोर्ट मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर...

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से खुश है कप्तान हरमनप्रीत सिंह

नयी दिल्ली। भारत बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रहा, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि एफआईएच विश्व कप...

पीएम-केयर्स फंड से स्कूलों का विकास करने की मांग, सीजेपी ने उठाए सवाल

सीजेपी सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पीएम-केयर्स फंड की...