back to top

गोंडा में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को किया गया सील

गोंडा। गोंडा जिले में एक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिंदू छात्राओं को नकाब पहनाकर नृत्य कराने के मामले के बाद हुई जांच में बिना मान्यता के संचालित किए जाने की बात सामने आने पर विद्यालय को सील कर दिया गया है। जिले के बभनजोत क्षेत्र के औसानी बुजुर्ग स्थित एक निजी विद्यालय का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया था जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की थी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो प्रसारित होने के बाद उनके निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रियाज अहमद ने विद्यालय का निरीक्षण किया और जांच में पाया गया कि विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित किया जा रहा था।बीईओ ने बताया कि विभाग की ओर से विद्यालय प्रबंधन को करीब एक सप्ताह पहले ही विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद विद्यालय का संचालन जारी रखा गया।

उन्होंने बताया कि बिना मान्यता विद्यालय संचालित किए जाने की पुष्टि होने के बाद प्रबंधक कार्यालय, प्रधानाचार्य कार्यालय और विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर परिसर को सील कर दिया गया।बीईओ ने बताया कि विद्यालय के निरीक्षण और परिसर को सील किए जाने की पूरी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बिना मान्यता संचालित विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का नामांकन निकटवर्ती परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

महाराष्ट्र में सर्पदंश अधिसूचित बीमारी घोषित, मामलों की जानकारी देना अनिवार्य

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने सर्पदंश (सांप के काटने) को अधिसूचित बीमारी घोषित किया है, जिसके तहत सभी अस्पतालों, चिकित्सा महाविद्यालयों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए...

ED ने आजम खान के ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर पर की छापामारी

रामपुर और सहारनपुर तथा दिल्ली के जामिया नगर में करीब 10 परिसरों की तलाशी ली जा रही लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में...

मलेशिया से डिपोर्ट बंबीहा गैंग के तीन गुर्गे, IGI एयरपोर्ट पर दबोचे गए

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों...

देर रात कोलकाता के एक पांच मंजिला इमारत में आग, 4 वर्षीय बच्चे समेत 9 लोगाें की मौत

कोलकाता। मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में स्थित एक जर्जर पांच मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से चार वर्षीय...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट : भारत-जापान के रिश्तों में नई मजबूती, यूपी के साथ बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी: सुरेश खन्ना

ग्रीन हाइड्रोजन, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और हेल्थकेयर में सहयोग की अपार संभावनाएं... उत्तर प्रदेश के प्रति जापानी उद्योग जगत का भरोसा बढ़ा नई दिल्ली। उत्तर...