back to top

देर रात कोलकाता के एक पांच मंजिला इमारत में आग, 4 वर्षीय बच्चे समेत 9 लोगाें की मौत

कोलकाता। मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में स्थित एक जर्जर पांच मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से चार वर्षीय बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आग रात करीब एक बज कर 45 मिनट पर लगी। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस पांच मंजिला इमारत से 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दमकल मंत्री कौशिक चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि मृतकों में भारतीय और बांग्लादेशी, दोनों नागरिक दोनों शामिल हैं। चौधरी ने कहा, ” हम मृतकों की शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं। इमारत के अंदर की स्थिति बहुत खराब है। इस इमारत में कई होटल हैं। यहां जो कुछ चल रहा था, उसे देखकर मैं स्तब्ध हूं।आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकती है, लेकिन फॉरेंसिक जांच से ही पता चल पाएगा कि आग किस वजह से लगी।मंत्री ने कहा,इमारत प्रबंधन ने बुनियादी सुरक्षा और निर्माण मानदंडों का पालन नहीं किया। आरोप है कि होटल के संचालन में कई अनियमितताएं थीं। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों के लिए सीढ़ियों से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। नौ लोगों की मौत हो चुकी है और मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।उन्होंने कहा, ”फंसे हुए लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है और अब घटनास्थल पर प्रशीतन अभियान जारी है।पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल की इमारत के पास ही स्थित है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत का मालिक फिलहाल फरार है। उन्होंने कहा, ‘इस संबंध में न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इमारत के मालिक का पता लगाने के लिए उसके आवास पर छापेमारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ED ने आजम खान के ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर पर की छापामारी

रामपुर और सहारनपुर तथा दिल्ली के जामिया नगर में करीब 10 परिसरों की तलाशी ली जा रही लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में...

मलेशिया से डिपोर्ट बंबीहा गैंग के तीन गुर्गे, IGI एयरपोर्ट पर दबोचे गए

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

ED ने आजम खान के ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर पर की छापामारी

रामपुर और सहारनपुर तथा दिल्ली के जामिया नगर में करीब 10 परिसरों की तलाशी ली जा रही लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में...

मलेशिया से डिपोर्ट बंबीहा गैंग के तीन गुर्गे, IGI एयरपोर्ट पर दबोचे गए

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट : भारत-जापान के रिश्तों में नई मजबूती, यूपी के साथ बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी: सुरेश खन्ना

ग्रीन हाइड्रोजन, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और हेल्थकेयर में सहयोग की अपार संभावनाएं... उत्तर प्रदेश के प्रति जापानी उद्योग जगत का भरोसा बढ़ा नई दिल्ली। उत्तर...

गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कौशल विकास को बढ़ावा : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वैध भुगतान लंबित न रहे, अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई हो : प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम योजना-वार और प्रकरण-वार होगा समस्याओं का समाधान : मिशन निदेशक...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...