back to top

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट : भारत-जापान के रिश्तों में नई मजबूती, यूपी के साथ बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी: सुरेश खन्ना

ग्रीन हाइड्रोजन, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और हेल्थकेयर में सहयोग की अपार संभावनाएं… उत्तर प्रदेश के प्रति जापानी उद्योग जगत का भरोसा बढ़ा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मजबूत कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल नीतियों ने उत्तर प्रदेश को सबसे संभावनाशील निवेश स्थलों में शामिल कर दिया है। जापान अब प्रदेश की विकास यात्रा में केवल निवेशक नहीं, बल्कि दीर्घकालिक और रणनीतिक साझेदार के रूप में आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि भारत और जापान के संबंध साझा मूल्यों, समान दृष्टिकोण और परस्पर प्राथमिकताओं के आधार पर लगातार मजबूत हो रहे हैं। जापान से आए बड़े प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश के प्रति जापानी उद्योग जगत का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी सहित जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

सुरेश खन्ना ने कहा कि सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी, विशाल उपभोक्ता बाजार, कुशल मानव संसाधन, नीति आधारित सुशासन और तेजी से विकसित हो रहा आधारभूत ढांचा यूपी की बड़ी ताकत हैं। ‘निवेश मित्र’ जैसी व्यवस्थाओं ने कारोबार की राह आसान की है और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया को गति दी है।

उन्होंने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा से दोनों पक्षों के बीच औद्योगिक और संस्थागत संवाद को नई गति मिली है। अब ग्रीन हाइड्रोजन, ऑटोमोबाइल, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं बन रही हैं। उत्तर प्रदेश जापान को सिर्फ निवेशक के रूप में नहीं देखता, बल्कि सतत और दीर्घकालिक विकास के विश्वसनीय साझेदार के रूप में उसका स्वागत करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 दोनों पक्षों के आर्थिक, औद्योगिक और संस्थागत संबंधों को नई ऊंचाई देगा।

RELATED ARTICLES

ड्रोन के लिए देश में ही मजबूत बैटरी सप्लाई होगी तैयार

लखनऊ। खेती, निगरानी, सुरक्षा और डिलीवरी जैसे कई कामों में ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में, ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के लिए...

सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों के हक में लखनऊ में वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व पैदल यात्री दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी नेटवर्क ने कंज्यूमर वॉयस, नई दिल्ली और कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ के सहयोग से मोहनलालगंज...

उत्तर प्रदेश में आलू किसानों के लिए तीन नई योजनाएं शुरू, ₹1,000 करोड़ का भाव स्थिरता कोष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आलू उत्पादक किसानों को बाजार मूल्य में गिरावट, भंडारण लागत और गुणवत्तापूर्ण बीज की बढ़ती लागत...

मलेशिया से डिपोर्ट बंबीहा गैंग के तीन गुर्गे, IGI एयरपोर्ट पर दबोचे गए

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों...

देर रात कोलकाता के एक पांच मंजिला इमारत में आग, 4 वर्षीय बच्चे समेत 9 लोगाें की मौत

कोलकाता। मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में स्थित एक जर्जर पांच मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से चार वर्षीय...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कौशल विकास को बढ़ावा : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वैध भुगतान लंबित न रहे, अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई हो : प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम योजना-वार और प्रकरण-वार होगा समस्याओं का समाधान : मिशन निदेशक...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान : इंडिया रेटिंग्स

नयी दिल्ली। देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष में 7.6...