back to top

उत्तर प्रदेश में आलू किसानों के लिए तीन नई योजनाएं शुरू, ₹1,000 करोड़ का भाव स्थिरता कोष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आलू उत्पादक किसानों को बाजार मूल्य में गिरावट, भंडारण लागत और गुणवत्तापूर्ण बीज की बढ़ती लागत से राहत देने के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ स्थित उद्यान भवन, सप्रू मार्ग में योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए नए ऑनलाइन पोर्टल potato.uphorticulture.in का शुभारंभ किया।

सरकार ने आलू किसानों के हित में ₹1,000 करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष स्थापित किया है। इसके तहत कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति आलू की उत्पादन लागत निर्धारित करेगी। किसानों को निर्धारित उत्पादन लागत के 25 प्रतिशत या उत्पादन लागत और वास्तविक बिक्री मूल्य के बीच के अंतर के बराबर सब्सिडी दी जाएगी। दोनों में से जो राशि कम होगी, उतनी ही सहायता किसानों को मिलेगी।

इसके अलावा निजी कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने वाले किसानों को भंडारण शुल्क में राहत दी जाएगी। योजना के तहत किसानों को ₹100 प्रति क्विंटल तक की सब्सिडी मिलेगी। एक किसान को अधिकतम ₹20,000 तक की सहायता दी जाएगी।

सरकार ने गुणवत्तापूर्ण और नए आलू के बीज को किसानों तक पहुंचाने के लिए बीज बिक्री दर पर छूट की योजना भी शुरू की है। इसके तहत विभाग के आधार बीज की खरीद पर किसानों को अधिकतम ₹1,000 प्रति क्विंटल तक की छूट मिलेगी।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से आलू उत्पादकों को बाजार में कीमतों में अचानक गिरावट आने की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। साथ ही कोल्ड स्टोरेज की लागत कम होने और बेहतर गुणवत्ता वाले बीज सस्ती दर पर उपलब्ध होने से किसानों की उत्पादन लागत पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में बताया क्यों करना पड़ा लाठीचार्ज

नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के इस्तेमाल ने काफी तूल पकड़...

सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों के हक में लखनऊ में वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व पैदल यात्री दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी नेटवर्क ने कंज्यूमर वॉयस, नई दिल्ली और कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ के सहयोग से मोहनलालगंज...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, 8 लोग दोषी करार

लखनऊ। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट...

कौशल विकास मिशन के ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’ में 538 दिव्यांग युवा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़े

लखनऊ । योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन...

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड पाए दोषियों को फांसी देने के बजाय किसी अन्य दर्दरहित या कम दर्दनाक तरीके से सजा देने की...

विनोद तावड़े यूपी भाजपा प्रभारी बने, सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी

नई दिल्ली/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष...