back to top

विनोद तावड़े यूपी भाजपा प्रभारी बने, सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी

नई दिल्ली/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही बीजेपी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का भी ऐलान किया है।बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनावी राज्यों में शामिल है। ऐसे में तावड़े की नियुक्ति को संगठन और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को

बीजेपी ने राजस्थान के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया है। पंजाब में भी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी के सामने राज्य में संगठन को मजबूत करने और अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने की चुनौती है।वहीं, तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। गुजरात बीजेपी का मजबूत राजनीतिक आधार वाला राज्य है और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने संगठन की जिम्मेदारी उनके हाथों में सौंपी है।

नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम

राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति से एक दिन पहले बीजेपी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था। पार्टी की नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। कुल 65 राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें 51 नए चेहरे बताए गए हैं। पार्टी ने इसे अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने की कवायद के तौर पर पेश किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व आरएसएस नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन महामंत्री बीएल संतोष को नई टीम में बरकरार रखा गया है।बीजेपी की नई टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महासचिव शामिल हैं। पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को भी नई टीम में जगह देने की कोशिश की है।

चुनावी राज्यों पर खास फोकस

बीजेपी का यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के अलावा कई अन्य राज्यों में भी अगले दौर में चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने राज्यों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को देकर संगठन को चुनावी मोड में लाने का संकेत दिया है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े, पंजाब में सतीश पूनिया और गुजरात में तरुण चुग की नियुक्ति को बीजेपी की चुनावी रणनीति के महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। नई टीम के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करने, राज्यों में चुनावी तैयारियों को तेज करने और विभिन्न सामाजिक समूहों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दे सकती है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में बताया क्यों करना पड़ा लाठीचार्ज

नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के इस्तेमाल ने काफी तूल पकड़...

सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों के हक में लखनऊ में वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व पैदल यात्री दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी नेटवर्क ने कंज्यूमर वॉयस, नई दिल्ली और कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ के सहयोग से मोहनलालगंज...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, 8 लोग दोषी करार

लखनऊ। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट...

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में बताया क्यों करना पड़ा लाठीचार्ज

नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के इस्तेमाल ने काफी तूल पकड़...

सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों के हक में लखनऊ में वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व पैदल यात्री दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी नेटवर्क ने कंज्यूमर वॉयस, नई दिल्ली और कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ के सहयोग से मोहनलालगंज...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, 8 लोग दोषी करार

लखनऊ। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश में आलू किसानों के लिए तीन नई योजनाएं शुरू, ₹1,000 करोड़ का भाव स्थिरता कोष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आलू उत्पादक किसानों को बाजार मूल्य में गिरावट, भंडारण लागत और गुणवत्तापूर्ण बीज की बढ़ती लागत...

कौशल विकास मिशन के ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’ में 538 दिव्यांग युवा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़े

लखनऊ । योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन...

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड पाए दोषियों को फांसी देने के बजाय किसी अन्य दर्दरहित या कम दर्दनाक तरीके से सजा देने की...