back to top

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक नहीं है और केन्द्र व सभी राज्य सरकारों तथा राजनैतिक दलों को अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिये।मायावती ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘देश में वंदे मातरम् को पूरा गाना है या शुरुआती दो अंतरे गाने हैं या नहीं गाना है, इसको लेकर जो राजनीति हो रही है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गायन को लेकर हाल में संसद में जो कानून पास किया गया है वह बदलाव का कोई पहला मामला नहीं है।बसपा प्रमुख ने कहा कि केंद्र और राज्यों में सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ या फायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों से जनता का ध्यान बांटने के लिए ऐसा करती रहती हैं, यानी एक-दूसरे के बनाए कानूनों को बदलती रहती हैं।

मायावती ने कहा कि इस समय देश और जनहित के कई अहम मुद्दे हैं। उन्होंने कहा, बेरोजगार युवाओं, छात्र-छात्राओं ‘जेन-जी’ और स्कूली बच्चों ‘जेन-अल्फा’ के मुद्दे तथा देश के कुछ हिस्सों में आई भयंकर बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि जैसे अनेक अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों को समुचित ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...