back to top

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस के लिए पहेली बना रहा। चार अगस्त को घर से निकला छात्र वापस नहीं लौटा, वहीं उसी दौरान उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका भी घर से गायब हो गईं। दोनों की एक साथ गुमशुदगी से मामला गंभीर हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने पर दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होने की बात सामने आई। इसके बाद रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज ने जांच को नई दिशा दी, जिसमें दोनों आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते दिखे। पुलिस ने अलग-अलग शहरों में तलाश तेज की और आखिरकार छात्र को नोएडा व शिक्षिका को मथुरा से बरामद कर लिया। दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल परिवारों ने किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।

घर से प्रोजेक्ट के बहाने निकला था छात्र

मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र चार अगस्त को स्कूल प्रोजेक्ट के लिए करीब तीन हजार रुपये लेकर घर से निकला था। उसने अपनी साइकिल एक दोस्त के घर खड़ी की, जिसके बाद वह लापता हो गया। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।तलाश के दौरान परिजनों को पता चला कि जिस शिक्षिका से छात्र ट्यूशन पढ़ता था, वह भी अपने घर पर नहीं हैं। 38 वर्षीय शिक्षिका विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। छात्र और शिक्षिका की उम्र में करीब 22 साल का अंतर है। एक ही समय पर दोनों के गायब होने से मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जबकि शिक्षिका के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मोबाइल और सीसीटीवी बने अहम सुराग

पुलिस जांच में मोबाइल कॉल डिटेल से दोनों के बीच लगातार संपर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद संभावित स्थानों के सीसीटीवी खंगाले गए। आगरा कैंट स्टेशन की फुटेज में दोनों ट्रेन में सवार होते दिखाई दिए, जिससे पुलिस ने रेलवे रूट के आधार पर खोज अभियान तेज कर दिया।जांच में सामने आया कि छात्र ग्वालियर, बयाना होते हुए कैलादेवी तक गया था। कुछ समय तक दोनों साथ रहे, फिर अलग-अलग शहरों में चले गए। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।पुलिस पूछताछ में शिक्षिका ने बताया कि छात्र घर में पढ़ाई को लेकर डांट से परेशान रहता था और कई बार उनके पास रोते हुए आता था। उनके मुताबिक, चार अगस्त को छात्र ने आत्महत्या की बात कही थी, जिससे घबराकर वह उसे रोकने के लिए साथ ले गईं। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनका फैसला गलत था, लेकिन वह वापस लौटने का साहस नहीं जुटा सकीं।ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा के अनुसार, दोनों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से फिलहाल किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह रही कि नाबालिग छात्र सकुशल मिल गया।

RELATED ARTICLES

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...