लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक नृत्य लघु नाटिका मेहंदी रंगोली पोस्टर मेकिंग सेल्फी प्वाइंट स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही तीज किंग और तीज क्वीन प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं ग्रीन थीम पर आधारित परिधानों में उपस्थित रहे। कल्चरल क्लब के नवीन पदाधिकारीयों का बैज अलंकरण समारोह आयोजित कर नवीन छात्र समिति का गठन किया गया। इस अवसर परकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शिक्षक धर्म कौर के द्वारा दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और अपने वक्तव्य द्वारा श्रावण महोत्सव परंपरा के महत्वऔर आयोजन पर प्रकाश डाला तथा महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उपप्राचार्य प्रोफेसर राजीव शुक्ला द्वारा कार्यक्रम के आयोजन पर शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया गया महाविद्यालय के के डॉक्टर प्रोफेसर अमित वर्धन द्वारा इस तरहके कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गयीं। इस अवसर पर कल्चरल क्लब की अध्यक्ष प्रोफेसर नीतू सिंह द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर शालिनी साहनी के नेतृत्व में इस भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन किया गया। श्रावण महोत्सव इस कार्यक्रम में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं क्रमश: रोशनी चौहान प्रथम, आफरीन द्वितीय ,सुभाषिनी तृतीय तथा पोस्टर प्रतियोगिता के छात्र आन्या कनौजिया प्रथम ,आर्यन कनौजिया द्वितीन और आफरीन तृतीय रहीं तथा सेल्फी प्वाइंट के विजेता छात्र ग्रुप ए और ग्रुप बी को प्रथम स्थान तथा सी ग्रुप तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तीज किंग काव्यांश खन्ना बने तथा तीज क्वीन का पुरस्कार विनीता को प्राप्त हुआ। श्रावण महोत्सव के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर कुशाग्र के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया । विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया । इस कार्यक्रम की सफलता एवं समापन पर प्रोफेसर नीतू सिंह द्वारा धन्यवाद् ज्ञापन किया गया ।





