लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार और मनोरम झांकी सजाई जाएगी। इस वर्ष बर्फ के श्रृंगार का आकर्षण बर्फ पर नक्काशी से कैलाश पर्वत की श्रृंखलाओं एवं झरनों का भव्य दृश्य है। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेश्वर महादेव के दिव्य स्वरूप के दर्शन करते हैं। यह जानकारी महामंत्री अनिल कुमार अग्रवाल ने दी।





