लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की कलश यात्रा के उत्तर मंडल तीन पहुंचने पर कार्यकतार्ओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के आगमन पर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में कलश को दर्शन एवं पूजन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी चंद्र प्रकाश अवस्थी, अध्यक्ष रमन निगम के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मोहित सिंह एवं संदीप वर्मा, पार्षद श्री रणजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटिहार, महानगर पदाधिकारी में राजेश चौधरी, कार्य समिति सदस्य योगेंद्र नाथ पांडेय एवं रत्ना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। कार्यकतार्ओं ने संत रविदास महाराज के संदेशों एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद शर्मा, संजय श्रीवास्तव, मनोज पुजारी सहित महिला कार्यकतार्ओं में अनुजा मिश्रा, पूजा यादव, सुनीता चौहान, अंजू वर्मा, दीपा सोनकर एवं सोना गौतम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





