back to top

‘घर की मुर्गी’ ने बताया संतोष में ही है सुख

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में नाटक का मंचन
लखनऊ। एक पुरानी कहावत को चरितार्थ करने वाला राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आज शाम बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा मंचित नाटक दर्शकों को हंसाते हुए सकारात्मक संदेश दे गया। रामकिशोर नाग का लिखा और सरिता कपूर के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ‘घर की मुर्गी’ बता गया कि अगर नजरिया सही हो तो जो प्राप्त है और आपकी पहुंच में है उसे नकारना या उसकी अवज्ञा अनुचित है।
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और प्रदेश के संस्कृति विभाग के सहयोग से हुए संतोष में ही सुख ढूंढने को प्रेरित करने वाले इस नाटक की कहानी में व्यवसायी रामजी की पत्नी सरिता भारतीय परिवेश और संस्कारों के हिसाब से चलने वाली कुशल शिक्षित गृहणी हैं पर रामजी को पश्चिमी संस्कृति भाती है। लिहाजा वे सरिता पर जब तब व्यंग्य बाण छोड़ा करते हैं। सरिता के कॉलेज के साथी पति-पत्नी किटी और प्रकाश को जब सारी जानकारी होती है तो वे तीनों रामजी को सबक सिखाने की योजना बनाते हैं। रामजी को अपने आफिस में एक सेक्रेटरी की जरूरत होती है। आधुनिक वेश-भूषा में इंटरव्यू के लिये आई मोना को देखकर उनके मन में लड्डू फूटने लगते हैं। रामजी उसे खुशी खुशी नौकरी पर रख लेते हैं। घर में सरिता का बनाया जैसा खाना रामजी को बदस्वाद लगता है, वैसा ही खाना मोना के हाथ से उन्हें चटखारे भरा लगने लगता है। मोना जब जब उनसे पत्नी के बारे में पूछती है तो वह अपने को माडर्न विचारों वाला और अपनी पत्नी को पिछड़ी गंवार बताकर मोना की सहानुभूति पाने और उसपर प्रभाव जमाना चाहते हैं। एक दिन सरिता रामजी से कहती है वो नई सेक्रेटरी जिसकी वो हर चीज की प्रशंसा करते हैं उसको देखने आॅफिस आ रही है। रामजी अपनी पोल खुलने के डर से मोना को आफिस से छुट्टी देकर भगा देते हैं। कुछ दिनों बाद सरिता मायके जाने की इच्छा जताती है। रामजी भीतर ही भीतर खूब खुश होते हैं, पर दिखाने के लिये बड़े अनमनेपन से इजाजत दे देते हैं। इधर सरिता के मायके जाते ही रामजी मोना को घर बुलाते हैं, लेकिन रामजी के होश फाख्ता हो जाते हैं जब पता चलता है कि मोना और कोई नहीं, उनकी पत्नी सरिता ही है। निर्देशक सरिता कपूर का यह नाट्य निर्देशन का पहला प्रयास था। पत्नी की भावनाओं की इज्जत करने और सम्मान देने की सीख देने वाले नाटक में दो कलाकारों से स्वभावत: बिल्कुल विपरीत दूसरे रंग का एक और चरित्र कराने में वह सफल रहीं। मंच पर रामजी के रूप में उज्ज्वल सिंह उतरे तो सरिता व मोना का चरित्र शालू तिवारी ने, प्रकाश व खेलावन की भूमिका आनन्द तिवारी ने निभायी। किटी का किरदार प्रियांशी मौर्या ने जिया। मंच के पीछे के कामों में प्रकाश व्यवस्था तमाल बोस, संगीत व्यवस्था ऋषभ पांडे के हाथों में रही। अन्य पक्षों में रंगमण्डल प्रमुख महर्षि कपूर के साथ ही प्रियांशी, शालू, उज्ज्वल, विकास सिंह और आनन्द तिवारी का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की डिजायनर राखियों से चमका सराफा बाजार

लखनऊ। भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। शहर के तमाम सराफा दुकानों में रौनक देखी जा...

निधि के उपन्यास हॉस्टल का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्यसभा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज लेखिका निधि बाजपेयी के प्रथम उपन्यास हॉस्टल का लोकार्पण समारोह प्रेस क्लब में आयोजित हुआ।...

एक्टिंग के बाद अब संगीत की दुनिया में शाजान पदमसी की एंट्री

लखनऊ। एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब शाजान पदमसी ने म्यूजिÞक की दुनिया में भी अपना खूबसूरत कदम रख दिया है।...

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की डिजायनर राखियों से चमका सराफा बाजार

लखनऊ। भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। शहर के तमाम सराफा दुकानों में रौनक देखी जा...

निधि के उपन्यास हॉस्टल का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्यसभा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज लेखिका निधि बाजपेयी के प्रथम उपन्यास हॉस्टल का लोकार्पण समारोह प्रेस क्लब में आयोजित हुआ।...

एक्टिंग के बाद अब संगीत की दुनिया में शाजान पदमसी की एंट्री

लखनऊ। एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब शाजान पदमसी ने म्यूजिÞक की दुनिया में भी अपना खूबसूरत कदम रख दिया है।...

संत रविदास की कलश यात्रा का भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की कलश यात्रा के उत्तर मंडल तीन पहुंचने पर कार्यकतार्ओं एवं क्षेत्रवासियों...

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, WhatsApp Status में लिखा- पत्नी ने दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्टेट बैंक...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...