back to top

निर्वाण महोत्सव हमें जीवन में एकजुट रहने की प्रेरणा देता है : सुबल सागर जी महाराज

मोक्ष कल्याणक पर निकली भव्य जिनशासन प्रभावना वाहन रैली
लखनऊ। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर बुधवार को जिनशासन प्रभावना एवं भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रात: 8 बजे डालीगंज जैन मंदिर से आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ हुआ। रैली में लगभग 500 स्कूटी, मोटरसाइकिल, दोपहिया एवं चौपहिया वाहन शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बाइक एवं स्कूटी से बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रैली में सबसे आगे दो विंटेज कारें आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें जिनशासन ध्वज के साथ श्री सुबोध जैन जौहरी परिवार सवार रहा। उनके पीछे चक्रवर्ती परिवार के रूप में आदीश जैन सर्राफ का परिवार तथा वात्सल्य भोजन के प्रदाता नीतीश कुमार जैन सहित समाज के लोग वाहन रैली में शामिल हुए। रैली डालीगंज जैन मंदिर से प्रारंभ होकर निराला नगर, आईटी चौराहा, हनुमान सेतु एवं ग्रीन कॉरीडोर रोड होते हुए पुन: डालीगंज जैन मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में जैन समाज के लोगों ने जिनशासन के जयकारे लगाते हुए उत्साह और भक्ति का वातावरण बना दिया। जिनशासन चातुर्मास प्रभावना समिति के अंतर्गत चल रहे वर्षा योग के मध्य श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के द्वारा समस्त कार्यक्रम आयोजित किए गए । भगवान पार्श्वनाथ जी का जन्म वाराणसी में हुआ था और उनका मोक्ष कल्याणक झारखंड स्थित श्री सम्मेद शिखर जी से हुआ। इसी पावन अवसर पर लखनऊ के विभिन्न जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ जी का पंचामृत अभिषेक, अभिषेक में महिलाओं ने भी बड़े-चढ़ के हिस्सा लिया, अष्टद्रव्य से पूजन एवं निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। इस अवसर पर आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान पार्श्वनाथ जी का निर्वाण महोत्सव हमें जीवन में हर परिस्थिति में एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। जैन समाज में चाहे कितने भी संगठन हों, सभी को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकता और जिनशासन की प्रभावना का परिचय देना चाहिए। कार्यक्रम में विकास जैन, कैलाश चंद्र जैन ,रीतेश जैन(पुस्तक वाटिका), वीर कुमार जैन, अंकित, शैंकी, प्रिंसू, पारस, पार्श्व जैन, अविरल कुमार, अमित रतन जैन, मनोज जैन, सुबोध जैन, वीर कुमार जैन टिकैट नगर वाले, मनीष, संजीव जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, पी.के. जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मध्य सम्मान की कड़ी मे पूर्व डीजीपी ए के जैन , घनश्याम अग्रवाल नगर महामंत्री भाजपा लखनऊ एवं पप्पू बोरा जी, अध्यक्ष डालीगंज व्यापार मंडल ने भी सहभागिता की। वहीं आशियाना जैन मंदिर में भी आचार्य गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में भगवान पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। यहां भगवान पार्श्वनाथ जी को 23 किलोग्राम का निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से अभिषेक एवं पूजन कर भगवान पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक को श्रद्धापूर्वक मनाया।

RELATED ARTICLES

लेंस में लखनऊ : मेट्रो बनी शहर की जीवंत तस्वीर

लखनऊ। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लखनऊ मेट्रो में विशेष फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं मेट्रो ट्रेन के भीतर फोटोवॉक का आयोजन किया गया। हजरतगंज...

गुरु का किरदार मेरे दिल के सबसे करीब है : अंकुर नैय्यर

लखनऊ। टीवी और फिल्म अभिनेता अंकुर नैय्यर जो 'कसौटी जिÞंदगी की' 'झांसी की रानी', तू आशिकी और 'पांड्या स्टोर' जैसे कई लोकप्रिय शोज का...

तस्वीरों में दिखी दुनिया की अनकही कहानी

लखनऊ। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर अलीगंज स्थित कलाश्रोत आर्ट गैलरी में द यूथ फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से 10वीं सामूहिक फोटो प्रदर्शनी...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंज उठा बम-बम भोले

लखनऊ। सावन माह के तीसरे बुधवार पर बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ दिखायी दी। मंदिर में बाबा...

लेंस में लखनऊ : मेट्रो बनी शहर की जीवंत तस्वीर

लखनऊ। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लखनऊ मेट्रो में विशेष फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं मेट्रो ट्रेन के भीतर फोटोवॉक का आयोजन किया गया। हजरतगंज...

गोमती नगर जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक महोत्सव मना

लखनऊ। ​गोमती नगर जैन मंदिर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान 1008 श्री पार्श्वनाथ का 2802वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े उल्लास के साथ...

रक्षा बंधन 28 को, नहीं रहेगा भद्रा का साया

लखनऊ। हिंदू धर्म में रक्षा बंधन या राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हर साल सावन पूर्णिमा के इसे...

गुरु का किरदार मेरे दिल के सबसे करीब है : अंकुर नैय्यर

लखनऊ। टीवी और फिल्म अभिनेता अंकुर नैय्यर जो 'कसौटी जिÞंदगी की' 'झांसी की रानी', तू आशिकी और 'पांड्या स्टोर' जैसे कई लोकप्रिय शोज का...

तस्वीरों में दिखी दुनिया की अनकही कहानी

लखनऊ। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर अलीगंज स्थित कलाश्रोत आर्ट गैलरी में द यूथ फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से 10वीं सामूहिक फोटो प्रदर्शनी...