back to top

आईआरसीटीसी में और हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, मर्चेन्ट बैंकरों से बोलियां की आमंत्रित

नई दिल्ली। सरकार चालू वित्त वर्ष में भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में अपनी कुछ और हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। उसने बिक्री प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए मर्चेन्ट बैंकरों से बोलियां आमंत्रित की हैं।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने अनुरोध प्रस्ताव आमंत्रित करते हुए कहा, भारत सरकार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के तहत शेयर बाजारों के जरिए आईआरसीटीसी में चुकता शेयर पूंजी का कुछ हिस्सा बिक्री पेशकश माध्यम से विनिवेश करना चाहती है। मर्चेन्ट बैंकरों को 10 सितंबर तक बोली जमा करनी है।

सरकार की फिलहाल आईआरसीटीसी में 87.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सेबी के सार्वजनिक हिस्सेदारी नियम को पूरा करने के लिए सरकार को कंपनी में हिस्सेदारी कम कर 75 प्रतिशत पर लानी है। आईआरसीटीसी का शेयर बीएसई में कल के बंद भाव के मुकाबले 1.20 प्रतिशत टूटकर 1,346.65 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। आईआरसीटीसी ने अक्टूबर 2019 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिए 645 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी भारतीय रेलवे में खानपान सेवा, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और रेलवे स्टेशनों पर बोतलबंद पेय जल उपलब्ध कराने के लिए एकमात्र अधिकृत संस्था है। आईआरसीटी की ओएफएस से सरकार अपने विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ पाएगी। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिए 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 1.20 लाख करोड़ रुपये सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से तथा 90,000 करोड़ रुपये वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री के जरिए प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

कोरोना वायरस महामारी और उसका इक्विटी बाजार पर पड़े असर के कारण दीपम चालू वित्त वर्ष में अब तक किसी भी केंद्रीय लोक उपक्रम (सीपीएसई) में हिस्सेदारी बेच नहीं पाया है। हालांकि भारत बांड ईटीएफ-दो के जरिए सरकार ने सीपीएसई के एएए रेटिंग वाले बांड के जरिए 11,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

दीपम के सचिव तुहिन कांता पाडे ने पिछले महीने कहा था कि कोविड- 19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगने के कारण केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश में रुकावट आई है। इससे एयर इंडिया और बीपीसीएल जैसे सार्वजनिक उपक्रमों की विनिवेश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। बहरहाल इन सौदों को पूरा करने सरकार की प्राथमिकता में रहेगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...