back to top

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की
लखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आज ओमैक्स आर-2 परिसर स्थित मंदिर, शहीद पथ, लखनऊ में भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों, सामाजिक कार्यकतार्ओं, संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर ओमैक्स आर-2 के समस्त निवासियों एवं आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में अपरिमेय श्याम दास जी, अध्यक्ष, इस्कॉन मंदिर लखनऊ एवं योगी महेन्द्रनाथ, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड, सनातन महापरिषद भारत की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही सनातन महापरिषद भारत के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य श्लोकों का पाठ एवं उनके आध्यात्मिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु कृष्ण भक्ति के रस में सराबोर हो गए। मधुर भजनों एवं संकीर्तन ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक एवं आत्मिक शांति प्रदान करने वाला बताया। इस अवसर पर सनातन महापरिषद भारत की ओर से यह घोषणा भी की गई कि संगठन द्वारा प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से श्रीमद्भगवद्गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, यदि कोई श्रद्धालु, संस्था, कॉलोनी, आवासीय परिसर अथवा मंदिर समिति अपने निकटवर्ती मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भगवद्गीता पाठ का आयोजन कराना चाहती है, तो सनातन महापरिषद भारत द्वारा यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस आयोजन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क अथवा पारिश्रमिक नहीं लिया जाएगा। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक गीता के दिव्य ज्ञान और भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...