back to top

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवाला
प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या : डॉ अवधेश मिश्र
लखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला शिविर का आज जेबीएनएसएस मुख्यालय में उद्घाटन हुआ। कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या ने कैनवास पर अपना हस्ताक्षर कर अखिल भारतीय कलाकार शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया और नौ प्रदेशों से आए दस कलाकारों का अंगवस्त्र ओढ़ा कर स्वागत किया। मंच संचालन शिविर के क्यूरेटर डॉ अवधेश मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिविर की संरक्षक श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला, अयोध्या राज सदन की मंजरी मिश्र, स्थानीय संयोजक श्रीमती दिव्या शुक्ला के साथ नगर के अनेक कला प्रेमी उपस्थित थे। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका के संपादक डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि शिविर के नौ प्रदेशों से पधारे कलाकार अपनी-अपनी शैलियों और अपने-अपने राज्यों में विकसित आंचलिक कलाओं का पुट देकर अयोध्या के विविध रंगों को और समृद्ध बनाएंगे। अयोध्या के इतिहास के विद्वान डॉ देशराज उपाध्याय ने बताया कि यह नगर सभी धर्म के अनेक धर्मगुरुओं का पवित्र स्थान रहा है इसीलिए केवल सनातन ही नहीं, सिख, जैन आदि धर्म के धमार्नुयाई और धर्मगुरु अयोध्या को एक पवित्र नगर के रूप में देखते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिस अयोध्या का वर्णन तुलसीदास और वाल्मीकि के रामायण में है उन मूल्यों और आदर्शों को कलाकार अपने चित्रों में स्थान देंगे तो अयोध्यावासी उससे और अधिक जुड़ पाएंगे। श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला के संरक्षण में शुरू हुआ यह कला शिविर अयोध्या आर्टफेस्ट का रूप लेगा आशा है। श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति दोनों अलग-अलग नहीं है जैसे हमने शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर स्थानीय लोगों को देश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है वैसे ही अयोध्या को सांस्कृतिक नगरी बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...