सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहे
लखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री बाला जी महाराज भोग प्रसाद भंडारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ निरंतर जारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। श्री श्याम परिवार के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि विगत 2 मई से श्री श्याम परिवार से जुड़े भक्तजन निरंतर सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश अग्रवाल ने भी भंडारा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया तथा आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि यह भोग प्रसाद भंडारा 29 जून 2026 तक प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जा रहा है।एकादशी पर विशेष भोग प्रसाद का वितरण किया जाता है।





