back to top

युवाओं के घुटने भी दे रहे जवाब

जोड़ो में दर्द व सूजन को न करें नजरअंदाज

विश्व आर्थराइटिस दिवस आज

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शारीरिक श्रम की कमी और अनियमित दिनचर्या से युवाओं के घुटने कम उम्र में ही जवाब देने लगे हैं। बुजुर्गो में होने वाली जोड़ों की बीमारी अर्थराइटिस (गठिया) अब युवा वर्ग को भी चपेट में लेने लगी है।

विश्व अर्थराइटिस दिवस से पूर्व इसके प्रति जागरूक करते हुए डा. लोकबंधु अस्पताल के आथोपेडिक सर्जन डा. जीपी गुप्ता ने बताया कि अगर जोड़ों में काफी समय दर्द व सूजन है तो उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं हैं। यह आर्थराइटिस के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले 100 मरीजों में 30 फीसद से ज्यादा तादाद 50 से कम उम्र की है। दिन ब दिन यह केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह कम चलना-फिरना है।

उनका कहना है कि मोबाइल पर बैठकर घंटों चैटिंग करने की लत इस कदर बढ़ गयी है कि लोग एक ही जगह बैठे रहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अर्थराइटिस की समस्या बढ़ रही है। इसमें भी सबसे कॉमन आस्टियो अर्थराइटिस है, जो युवा वर्ग के लोगों को भी शिकार बनाने लग गया है। इसमें सबसे ज्यादा घुटने का दर्द परेशानी बढ़ा रहा है।

डा. गुप्ता का कहना है कि बीमारी के जल्द पता लगने से इसे न सिर्फ बढ़ने से रोका जा सकता है बल्कि इससे दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आर्थराइटिस होने का मतलब यह नहीं है कि आप सामान्य जीवन व्यतीत नहीं कर सकते। उपचार माध्यमों में समय के साथ तरक्की भी हुई है, जिसका सीधा फायदा इसके मरीजों को मिलता है। डा. गुप्ता का कहना है कि संतुलित भोजन पर्याप्त है।

इसमें सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर से लिए जरूरी है। ऐसे में आनवश्यक मल्टी विटामिन, कैल्शियम या अन्य सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए। कई बार यह शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगते हैं। भोजन में पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियां लें। कैल्शियम की पूर्ति के लिए पनीर व दूध खानपान में शामिल करें। वह कहते हैं कि सप्लीमेंट की जरूरत उन्हें होती है जो बुजुर्ग हों और पर्याप्त मात्रा में भोजन न खा पाते हों।


इन लक्षणों पर दें ध्यान

  • जोड़ों में दर्द
  • अकड़न
  • घुटनों में दर्द और सूजन
  • चलने फिरने में तकलीफ
  • जोड़ों में आवाज आना

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...