back to top

33 और लोगों को हुआ डेंगू

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शहर में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 33 और लोग डेंगू की जद में आ गये। बीते चौबीस घंटों के दौरान चन्दरनगर व चिनहट में 5-5, अलीगंज, सरोजनीनगर, इन्दिरानगर व एनके रोड में 4-4, , सिल्वर जुबली में 3 और बीकेटी व टूडियागंज में 2-2) लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

स्वास्थ्य विभा की टीम ने 1074 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 6 लोगों को नोटिस जारी किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फैजुल्लागंज की टीम द्वारा नया पुरवा के पास में 100 घरों में फीवर ट्रेकिंग एवं सर्वे कराया और लोगों को आवश्यक दवायें तथा स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की गयी।

वहीं स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने हजरतगंज पुलिस स्टेशन, चारबाग बस स्टैण्ड, केशव नगर पुलिस चैकी, कठौता गॉव चिनहट, अमौसी नियर चैहान पैलेस, प्रगति आश्रम हाई स्कूल बालागंज, पानी गॉव पैलेस इन्दिरानगर, बिजली पासी किला के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया।

चिकित्सा परामर्श के लिए इन नम्बरों पर करें सम्पर्क

मौसमी बीमारियों व बुखार के मरीजों की सुविधा के लिए इटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में हैलो डाक्टर नम्बर 0522-3515700 संचालित है। इन नम्बरों पर सम्पर्क कर चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। वहीं मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूम नम्बर 0522- 2622080, आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमान कंट्रोल सेंटर) पर भी मदद ली जा सकती है।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...