back to top

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026’ में लखनऊ के ‘श्री बाबा नीब करौरी जी वेद विद्यालय, हनुमान सेतु’ के छात्रों ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पांच बटुकों ने ‘शुक्लयजुर्वेद माध्यन्दिनीय संहिता’ की त्रि-स्तरीय चतुर्वेद मूलांत परीक्षा विशिष्ट सम्मान के साथ उत्तीर्ण की। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जनवरी, मार्च एवं अप्रैल माह में देश भर के विशिष्ट वैदिक विद्वानों के पैनल द्वारा आॅनलाइन माध्यम से वेद मंत्रों का गहन श्रवण एवं परीक्षण किया गया था। कठिन कसौटी पर खरे उतरते हुए हनुमान सेतु वेद विद्यालय के पांचों छात्रों ने विशेष योग्यता सूची में स्थान बनाया।
सफलता अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों और उनके गुरु को 1 एवं 2 अगस्त 2026 को चेन्नई स्थित ‘श्री कृष्ण स्वामी कल्याण मंडपम्’ में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया था। सम्मानित छात्रों में विष्णु जी शुक्ल, तेजस तिवारी, अस्तित्व मिश्र, मोहित पाठक एवं अमरेन्द्र अवस्थी। सम्मानित गुरु: आचार्य श्याम शंकर द्विवेदी। समारोह में ट्रस्ट की ओर से सभी शिष्यों एवं गुरुजन को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न तथा नकद धनराशि देकर अलंकृत किया गया। इसके साथ ही आयोजकों द्वारा लखनऊ से चेन्नई तक की संपूर्ण आवाजाही के लिए वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का रेल मार्गव्यय भी प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय वैदिक महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्रों—लखनऊ, प्रयागराज (प्रयाग) एवं वाराणसी (काशी)—के कुल 11 वेदाध्यायी छात्रों तथा 5 विद्वान गुरुओं को उनकी विशिष्ट वैदिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। हनुमान सेतु वेद विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने गुरु व सभी बटुकों को बधाई दी है और इसे भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय बताया है।

RELATED ARTICLES

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...