back to top

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो ‘ये फितूर तेरा’ का म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ हो गया है और इसके साथ आया है मज़ेदार ट्रैक ‘फील बनाते हैं’, जिसका हुक लाइन ‘चल ना रील बनाते हैं, फील बनाते हैं’ हर किसी की जुबान पर चढ़ता जा रहा है। यह गाना इतना फ्रेश, फन और यूथफुल है कि इसकी लाइनें आज की जेन ज़ी की रोज़मर्रा की बातचीत का हिस्सा लगती हैं।

नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूज़िक कंपोज़र अमित त्रिवेदी ने हाल ही में बताया कि इस गाने का वायरल हुक ‘चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश एक ऐसा गाना बनाने की थी, जिससे आज की युवा पीढ़ी तुरंत जुड़ सके। अपने कैची म्यूज़िक, प्यारी केमिस्ट्री और मॉडर्न वाइब्स के साथ ‘फील बनाते हैं’, ‘ये फितूर तेरा’ की दुनिया को खूबसूरती से पेश करता है, जहाँ यंग लव, नई दोस्ती और जेन ज़ी की बेफिक्र सोच देखने को मिलती है।

हुक लाइन ‘चल ना रील बनाते हैं’ के पीछे की कहानी बताते हुए, अमित त्रिवेदी ने कहा, “हमें ‘ये फितूर तेरा’ जैसे जेन ज़ी शो के लिए एक मज़ेदार गाना चाहिए था। गाने का कॉन्सेप्ट यह था कि एक लड़की अपने पसंदीदा लड़के के लिए गा रही है। उसी सोच के साथ और आज के दौर को ध्यान में रखते हुए ‘चल ना रील बनाते हैं’ लाइन हमारे दिमाग में आई। आजकल हर कोई रील बना रहा है, इसलिए यह लाइन बहुत रिलेटेबल लगी। गीत सागर ने इस गाने के बोल बेहद खूबसूरती से लिखे हैं। उन्होंने गाने के मूड और फीमेल लीड के जज़्बात को बहुत अच्छी तरह शब्दों में ढाला है। इस गाने को कंपोज़ करने में मुझे बहुत मज़ा आया। काफी समय बाद मुझे इतना हल्का-फुल्का और मस्तीभरा गाना बनाने का मौका मिला, और मैंने इस पूरी प्रक्रिया को खूब एंजॉय किया।”

देखिए ‘ये फितूर तेरा’, 5 अगस्त से हर रात 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर। साथ ही इसे कभी भी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करें।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...