back to top

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।सरकारी आदेश के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों को आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र ऐसा प्रतिबंध लगाने वाला दूसरा राज्य बन गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बताया कि कई होटल, रेस्तरां, खान-पान सेवाएं और अन्य खाद्य प्रतिष्ठान पारंपरिक पनीर के स्थान पर ‘एनालॉग’ पनीर का उपयोग कर रहे थे, लेकिन इसकी जानकारी मेन्यू, बिल या डिस्प्ले बोर्ड पर नहीं दे रहे थे।‘एनालॉग पनीर’ दूध के वसा के बजाय वनस्पति तेल, स्टार्च, इमल्सीफायर और अन्य योजकों से तैयार किया जाने वाला गैर-डेयरी विकल्प है। इसका उत्पादन पारंपरिक पनीर की तुलना में सस्ता होता है और इसमें आमतौर पर प्रोटीन की मात्रा भी कम होती है।

महाराष्ट्र के खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंधे द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार राज्य में एनालॉग पनीर के निर्माण, प्रसंस्करण, पैकिंग, भंडारण, वितरण, थोक एवं खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।एफडीए के एक अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इस तरह का प्रतिबंध अधिकतम एक वर्ष के लिए ही लगाया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, कानून में ऐसे उत्पादों पर केवल एक वर्ष तक प्रतिबंध लगाने का ही प्रावधान है। हमारी जानकारी के अनुसार ‘एनालॉग’ पनीर का पोषण मूल्य बहुत कम है। इस तरह के पनीर पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के लिए हमारे पास कानूनी आधार नहीं है।एफडीए ने आगाह किया कि उपभोक्ताओं को बिना बताए ‘एनालॉग’ पनीर को डेयरी पनीर के रूप में परोसना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाएगा और इसके लिए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एफडीए के अनुसार, नुकसान की गंभीरता के आधार पर दोषियों को छह महीने के कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने से लेकर, यदि असुरक्षित भोजन के सेवन से किसी की मृत्यु हो जाती है तो आजीवन कारावास और न्यूनतम 10 लाख रुपये के जुर्माने तक की सजा हो सकती है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रम पचपुते ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया।उन्होंने सरकार से ‘चीज़ एनालॉग’ की बिक्री की भी जांच करने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि ऐसे उत्पादों को पारंपरिक ‘चीज़’ के रूप में बेचकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...