back to top

कोविड-19 : भूषण कुमार, सोनम कपूर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे दान

मुंबई। निर्माता भूषण कुमार और अभिनेत्री सोनम कपूर समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने के लिए विभिन्न राहत कोषों में पैसे दान करने का संकल्प लिया है। फिल्म स्टूडियो टी-सीरीज़ के प्रमुख कुमार ने पीएम-केयर्स कोष में 11 करोड़ रुपए दान करने की बात कही है।

इस कोष की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। निर्माता ने ट्वीट किया, आज, हम वास्तव में एक महत्वपूर्ण दौर में हैं और और यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है कि मदद करने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं वो करें। मैं टी- सीरीज परिवार के साथ पीएम केयर्स कोष में 11 करोड़ रुपए दान करने का संकल्प लेता हूं। हम इससे मिल कर लड़ सकते हैं और हम मिलकर लड़ेंगे। जय हिंद।

कुमार ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी एक करोड़ रुपये दान देने का संकल्प लिया। उन्होंने यह ट्वीट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की अपील की प्रतिक्रिया में किया, जिसमें लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की अपील की गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दफ्तर के ट्वीट को सोनम कपूर ने साझा करते हुए लिखा, यह एक बेहतरीन पहल है और मैं दान दूंगी। फिल्मकार आनंद एल राय ने प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट साझा करते हुए लिखा कि इस वक्त लोगों को एक होकर दान देने की जरूरत है।

टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों की मेज़बानी करने वाले अभिनेता मनीष पॉल ने कहा कि वह पीएम केयर्स कोष में 20 लाख रुपए का दान देंगे। कबीर सिंह के निर्माता मुराद खेतानी ने कहा कि वह कोष में 25 लाख रुपए का योगदान देंगे। इससे पहले शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) में 25 करोड़ रुपए देने की बात कही थी।

उनके अलावा अभिनेता वरूण धवन, फिल्म निर्माता करण जौहर, रितिक रोशन, कपिल शर्मा, दक्षिण के अभिनेता महेश बाबू समेत कई हस्तियां पैसे दान देने के लिए आगे आए।

RELATED ARTICLES

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...