back to top

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के हस्तक्षेप का सार्वजनिक रूप से विरोध करने के बाद उसके प्रधान संपादक और एक वरिष्ठ पत्रकार को अनुशासनहीनता के आरोप में शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।

यह समाचार पत्र लंबे समय से अपनी संपादकीय स्वतंत्रता के लिए जाना जाता रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब अमेरिकी प्रशासन का समाचार मीडिया के प्रति रुख लगातार अधिक आक्रामक होता जा रहा है। समाचार पत्र के प्रकाशक को भी बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस साल सितंबर में सेवानिवृत्त होने की घोषणा की थी।

पेंटागन से आंशिक वित्तीय सहायता पाने वाले सैन्य समाचार पत्र के प्रधान संपादक एरिक स्लाविन ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि उन्हें उस साक्षात्कार के बाद अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया जिसमें उन्होंने अमेरिकी सेना द्वारा संभावित सेंसरशिप का विरोध किया था।स्लाविन ने बताया कि उन्हें सेवा से अलग किए जाने का नोटिस दिया गया। प्रकाशक मैक्स लेडरर और पश्चिम एशिया मामलों की संवाददाता लारा कोर्टे को भी ऐसा ही नोटिस मिला है। लेडरर ने हाल में घोषणा की थी कि वह जल्द ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

ये कदम ऐसे समय में उठाए गए हैं जब राष्ट्रपति के पद पर अपने दूसरे कार्यकाल में डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया के प्रति रुख लगातार टकराव वाला रहा है। ट्रंप या कार्यपालिका के अन्य हिस्सों का नीतिगत और कानूनी स्तर पर ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’, ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ और ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ से भी टकराव रहा है। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने प्रसारण नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए ‘फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन’ (एफसीसी) का भी इस्तेमाल किया है।

स्लाविन ने कहा कि उन्हें इसलिए बर्खास्त किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने ‘सीबीएस’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि सैन्यकर्मियों के लिए खबरों पर किसी भी तरह की संभावित सेंसरशिप एक ऐसी सीमा होगी जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए।कोर्टे ने भी उसी साक्षात्कार में हिस्सा लिया था। स्लाविन ने कहा, मैं इस सिद्धांत पर कायम हूं कि मंत्रालय की नीतियों और कानून के अनुसार ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ को संपादकीय रूप से स्वतंत्र रखा जाना चाहिए।

‘नेशनल प्रेस क्लब’ के अध्यक्ष मार्क शोएफ जूनियर ने स्लाविन को बर्खास्त किए जाने को सेना से जुड़ी खबरों को नियंत्रित करने की पेंटागन की एक और खुली कोशिश करार दिया और कहा कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।कोर्टे ने ‘एक्स’ पर कहा, मैंने सीबीएस के एक पत्रकार से कहा था कि मैं ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ के लिए काम करती हूं- पेंटागन, प्रशासन या किसी नीति निर्माता के लिए नहीं। इसके बाद आज मुझे बताया गया कि रक्षा मंत्रालय मुझे अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर रहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...