back to top

ऑस्ट्रेलिया यात्रा प्रतिबंध से भारत दौरा हो सकता है प्रभावित

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के कोविड-19 महामारी के चलते अगले छह महीनों के लिए अपनी सीमा बंद रखने के फैसले का प्रतिकूल असर भारत के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर पड़ सकता है जिसमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया टूर भी शामिल है।

भारत का ऑस्ट्रेलियाई दौरा अक्टूबर में टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला से शुरू होकर दिसंबर में टेस्ट श्रृंखला के साथ खत्म होना था। इस बीच में 18 अक्टूबर से विश्व टी20 शुरू होना है लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इसके भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से 2000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे सरकार ने देश की सीमाओं को बंद कर दिया है।

सौरव गांगुली की अगुआई वाली बीसीसीआई को इस महामारी के चलते वैकल्पिक योजना बनानी पड़ सकती है। बीसीसीआई को अभी हालांकि आईपीएल के इस चरण के आयोजन पर भी अंतिम फैसला करना है और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर भी चिंता का विषय है क्योंकि इसमें श्रीलंका (वनडे और टी20), जिम्बाब्वे दौरा, एशिया कप (टी20) और इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला शामिल है।

यात्रा संबंधित छह महीने के प्रतिबंध का मतलब है कि आगामी दिनों में होने वाले टूर्नामेंट के लिए किसी भी टीम को आस्ट्रेलिया में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी जिसमें विश्व टी20 और भारतीय टीम का दौरा शामिल है। इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह संभवत: छह महीने की यात्रा पांबदी है। अगर हालात काबू में आ जाते हैं तो इसे कम किया जा सकता है। लेकिन जिन्हें एफटीपी कैलेंडर का अंदाजा है, उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे हालात में व्यावहारिक समस्या टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में हो सकती है जो अक्टूबर में शुरू होगी जिसमें आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी शामिल हैं।

बीसीसीआई के एक अन्य सूत्र ने कहा, अगर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पांबदी छह महीने तक जारी रहती है तो यह लाजिस्टिकल दुस्वप्न हो जाएगा। कम से कम टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए जो विश्व टी20 से पहले होगी। उन्होंने कहा, वीजा और टिकट बनवाना, सब काफी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, इंग्लैंड को भी सितंबर में सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करना है। ब्रिटेन में चीजें सामान्य होंगी तभी खिलाड़ियों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। ये बड़े सवाल हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...