back to top

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय भारत एक स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। मांडविया ने यहां आयोजित राष्ट्रमंडल खेल मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अधिक मजबूत और सदस्य-प्रधान ढांचे की जरूरत पर जोर दिया।

खेल मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, 2030 के शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों और अहमदाबाद में आयोजित होने वाली 13वीं राष्ट्रमंडल खेल मंत्रियों की बैठक के मेजबान के रूप में हम उत्कृष्ट खेलों का आयोजन करने के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मांडविया ने संचालन व्यवस्था में किए गए सुधारों, मजबूत एंटी डोपिंग ढांचे और जमीनीं स्तर पर प्रतिभा निखारने के लिए खेलो इंडिया जैसी पहल का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्रमंडल खेल समन्वय मंच की स्थापना की योजना का दृढ़ता से समर्थन करता है जो मंत्रिस्तरीय फैसलों को अमल में लाने के लिए एक सालाना मंच के रूप में कार्य करेगा।उन्होंने कहा, भारत 2030 से पहले की तैयारियों के दौरान बैठकों, तकनीकी कार्यशालाओं और क्षेत्रीय परामर्शों
की मेजबानी करके खुश होगा।मांडविया ने वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की तत्परता दोहराते हुए कहा कि अहमदाबाद ऐतिहासिक, पर्यावरण अनुकूल और यादगार खेलों के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने उस प्रस्तावित नेतृत्व मॉडल का भी समर्थन किया
जिसके तहत राष्ट्रमंडल खेल मंत्रियों की बैठक का अगला मेजबान देश अध्यक्ष (चेयर) की भूमिका निभाएगा, जबकि राष्ट्रमंडल खेल संगठन के अध्यक्ष सह-अध्यक्ष (को-चेयर) होंगे।

मांडविया ने राष्ट्रमंडल देशों से आपसी साझेदारी को और मजबूत करने की बात करते हुए कहा, ऐसे संस्थानों का निर्माण करें जो लंबे समय तक कायम रहें, ऐसे सहयोग को मजबूत करें जो मजबूत परिणाम दें और भविष्य की पीढ़ियां के लिए खेलों की परिवर्तन करने वाली शक्ति का पूरा उपयोग करें। भारत सुरक्षित, समावेशी और समान अवसर प्रदान करने वाली खेल व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है जो मानवाधिकारों का सम्मान करती है और सभी के लिए मौके सुनिश्चित करती है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...