back to top

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट में नौवीं मंजिल पर काम कर रहे चार मजदूर लिफ्ट डक्ट में लगी अस्थायी लिफ्ट के अचानक गिरने से सीधे बेसमेंट में जा गिरे। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। वहीं, निर्माण करा रही संस्था ने एहतियातन अपार्टमेंट का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक बाहरी लोगों और मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रोक दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार सभी मजदूर खतरे से बाहर हैं, हालांकि तीन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक को हल्की चोट लगी है।

घायलों की पहचान 28 वर्षीय छोटू कुमार, 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, 24 वर्षीय निक्कू और 25 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है। सभी मजदूर बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूर लिफ्ट डक्ट में तकनीकी कार्य कर रहे थे, तभी लिफ्ट का ढांचा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं सुरक्षा मानकों में लापरवाही तो नहीं बरती गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...