रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित स्टील फैक्टरी के ‘कैप्टिव पावर प्लांट’ (स्वयं के उपयोग के लिए स्थापित बिजली संयंत्र) से आग फैल गई।
बरकाकाना थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने मीडिया को बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।





