back to top

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुनवाई टली, एक को होगी सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मानहानि के आरोप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले में शनिवार को यहां एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई टल गई। याचिकाकर्ता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को उपरोक्त मामले में वादी का बयान दर्ज होना था, लेकिन बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के कारण सभी अधिवक्ता उसमें व्यस्त रहे, जिसकी वजह से अदालत में कोई कार्य नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि अदालत ने इस मामले की सुनवाई एक अक्टूबर के लिए टाल दी है। राहुल गांधी पर 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान शाह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, इसे लेकर अगस्त 2018 में सुल्तानपुर जिले के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अदालत में मामला दर्ज कराया था। राहुल ने 20 फरवरी 2024 को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था, इसके बाद उन्हें 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी।

इसके बाद अदालत की ओर से कई बार नोटिस जारी कर राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान व्यस्त होने के कारण वह अदालत नहीं पहुंच सके थे। अदालत उन्हें सख्त लहजे में पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद 26 जुलाई को राहुल ने सुलतानपुर की अदालत में पहुंचकर बयान दर्ज कराया था और कहा था कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए यह मामला दायर किया गया है।

RELATED ARTICLES

कमजोर रही शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

मुंबई। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही।...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

शहरी सहकारी बैंकों के लिए किसी भी समय लाइसेंस को दिशा निर्देशों का मसौदा जल्द : गवर्नर

मुंबई।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए ‘किसी भी समय’ लाइसेंस प्रणाली के तहत आवेदन संबंधी दिशानिर्देशों का मसौदा...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...