back to top

सेंसेक्स 285 अंक टूटा, निफ्टी 24,297 पर, कच्चे तेल और भू-राजनीतिक तनाव का असर

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.85 अंक टूटकर 77,717.05 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 69.25 अंक की गिरावट के साथ 24,297.05 अंक पर रहा।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाइटन के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.43 प्रतिशत चढ़कर 88.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 508.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स शुक्रवार को 70.71 अंक और निफ्टी 29.85 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 95.59 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की गिरावट के साथ 95.59 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.50 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 95.59 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को तीन पैसे मजबूत होकर 95.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.54 पर रहा।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट की कार्रवाई पर रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा कि...

मार्च 2027 से ओप्पो, वनप्लस और रियलमी फोन बनाएगी अंबर एंटरप्राइजेज, जल्द शुरू होगा विनिर्माण

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया मार्च, 2027 की तिमाही से चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और...

टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स का आईपीओ 20 अगस्त को खुलेगा

नयी दिल्ली। टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का 650 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 अगस्त को खुलेगा।कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक...

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बिहार में भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति...

अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय ने उत्साह के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा...

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जम्मू से शुरू हुई बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, उपराज्यपाल ने पहले जत्थे को रवाना किया

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित प्राचीन बूढ़ा अमरनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा सोमवार को शुरू हुई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने धार्मिक...