back to top

अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय ने उत्साह के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर परिसर की सीढ़ियों और रेलिंग को गेंदे की मालाओं तथा ध्वज के तीन रंगों की झालरों से सजाया गया था।

ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोग गर्मी के बावजूद सुबह-सुबह बड़ी संख्या में महावाणिज्य दूतावास पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत वहां मौजूद लोगों के एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके बाद फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया।

महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को पढ़ा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभार जताया और उनसे ‘विकसित भारत’ की यात्रा में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।इस समारोह में देशभक्ति के गीत गाए गए, ‘विकसित भारत’ विषय पर विशेष रूप से तैयार चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और ‘भारत को जानिए’ प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में निर्वाचित अधिकारियों और नगर निकाय संगठनों के नेताओं के एक प्रमुख प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया। इस प्रतिनिधिमंडल में ह्यूस्टन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति रेणु खटोर, फोर्ट बेंड काउंटी के न्यायाधीश डेनियल वोंग, हैरिस काउंटी की आयुक्त लेस्ली ब्रियोनेस, फोर्ट बेंड के आयुक्त डेक्सटर मैककॉय, शुगर लैंड नगर परिषद के सदस्य संजय सिंघल, अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन के क्षेत्रीय निदेशक जे गुएरेरो और न्यायाधीश जूली मैथ्यू एवं सुरेंद्रन पटेल शामिल थे। महावाणिज्य दूतावास में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंजूनाथ ने ‘इंडिया हाउस ह्यूस्टन’ स्थित ओ. पी. जिंदल सेंटर में आयोजित एक समारोह में भारतीय समुदाय के नेताओं और सदस्यों के साथ भाग लिया।

RELATED ARTICLES

सेंसेक्स 285 अंक टूटा, निफ्टी 24,297 पर, कच्चे तेल और भू-राजनीतिक तनाव का असर

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार...

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट की कार्रवाई पर रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा कि...

मार्च 2027 से ओप्पो, वनप्लस और रियलमी फोन बनाएगी अंबर एंटरप्राइजेज, जल्द शुरू होगा विनिर्माण

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया मार्च, 2027 की तिमाही से चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और...

टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स का आईपीओ 20 अगस्त को खुलेगा

नयी दिल्ली। टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का 650 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 अगस्त को खुलेगा।कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक...

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बिहार में भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति...

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जम्मू से शुरू हुई बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, उपराज्यपाल ने पहले जत्थे को रवाना किया

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित प्राचीन बूढ़ा अमरनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा सोमवार को शुरू हुई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने धार्मिक...