back to top

कमजोर रही शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

मुंबई। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 320.14 अंक और एनएसई निफ्टी 94 अंक तक लुढ़क गया।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 320.14 अंक टूटकर 78,204.40 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 94.35 अंक फिसलकर 24,490.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, , इटर्नल और बजाज फाइनेंस के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

वहीं, टाइटन, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.13 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 87.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,974.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 43.27 अंक की बढ़त के साथ 78,542.44 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 13.15 अंक चढ़कर 24,583.80 अंक पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

चर्चा से क्यों भाग रहा विपक्ष? संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह का खुला ऑफर-हर सवाल का जवाब देने को तैयार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर तीखा पलटवार...

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले- ‘लेक्चर’ नहीं, बताएं छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष...

सिरमौर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 4 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

हादसे में घायल पांच लोगों को नाहन स्थित डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिरमौर।...

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार और रुपया दबाव में, सेंसेक्स 211 अंक तक टूटा

मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के...

लोकसभा में फिर हंगामा…18वें दिन भी नहीं चला प्रश्नकाल, विपक्ष के विरोध से 4 मिनट में ठप हुई कार्यवाही

नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर...

इंटरनेशनल सेक्स ट्रैफिकिंग सिंडिकेट की कथित सरगना लोला कायूमोवा गिरफ्तार, 7 बार कराई प्लास्टिक सर्जरी, फर्जी दस्तावेजों से छिपाई पहचान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विदेशी महिलाओं से जुड़े कथित सेक्स और मानव तस्करी नेटवर्क की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता...