back to top

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार और रुपया दबाव में, सेंसेक्स 211 अंक तक टूटा

मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 35.99 अंक टूटकर 78,097.31 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 31.15 अंक फिसलकर 24,444.55 अंक पर रहा।बाद में सेंसेक्स 211.37 अंक टूटकर 77,953.66 अंक पर और निफ्टी 65.10 अंक की गिरावट के साथ 24,411.15 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 4.59 प्रतिशत चढ़ा। जापान का निक्की-225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.24 प्रतिशत चढ़कर 89.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 258.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 388.19 अंक और निफ्टी 112.10 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 95.42 प्रति डॉलर पर

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.42 पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत करीब 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और अमेरिका-ईरान के बीच जल्द समझौते तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की उम्मीद कमजोर पड़ने से रुपये पर दबाव रहा।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह फिसलकर 95.42 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।रुपया मंगलवार को छह पैसे टूटकर 95.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.87 पर रहा।

RELATED ARTICLES

चर्चा से क्यों भाग रहा विपक्ष? संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह का खुला ऑफर-हर सवाल का जवाब देने को तैयार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर तीखा पलटवार...

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले- ‘लेक्चर’ नहीं, बताएं छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष...

सिरमौर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 4 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

हादसे में घायल पांच लोगों को नाहन स्थित डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिरमौर।...

लोकसभा में फिर हंगामा…18वें दिन भी नहीं चला प्रश्नकाल, विपक्ष के विरोध से 4 मिनट में ठप हुई कार्यवाही

नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर...

इंटरनेशनल सेक्स ट्रैफिकिंग सिंडिकेट की कथित सरगना लोला कायूमोवा गिरफ्तार, 7 बार कराई प्लास्टिक सर्जरी, फर्जी दस्तावेजों से छिपाई पहचान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विदेशी महिलाओं से जुड़े कथित सेक्स और मानव तस्करी नेटवर्क की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता...

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा,फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी… उत्तराधिकारी की तलाश शुरू

नई दिल्ली। टाटा समूह से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने...