back to top

शहरी सहकारी बैंकों के लिए किसी भी समय लाइसेंस को दिशा निर्देशों का मसौदा जल्द : गवर्नर

मुंबई।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए ‘किसी भी समय’ लाइसेंस प्रणाली के तहत आवेदन संबंधी दिशानिर्देशों का मसौदा जारी करेगा।आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए यह घोषणा की।

केंद्रीय बैंक ने इससे पहले दो दशक से अधिक समय से नए शहरी सहकारी बैंकों को लाइसेंस जारी करने पर लगी रोक हटाने और सार्वभौमिक बैंकों की तर्ज पर ‘ऑन-टैप लाइसेंसिंग’ (किसी भी समय) प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है।गवर्नर ने बताया कि इस बारे में जनवरी, 2026 में परिचर्चा-पत्र जारी किया गया था और अब हितधारकों से सुझाव लेने के लिए दिशानिर्देशों का मसौदा जल्द जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि अतीत में कुछ शहरी सहकारी बैंकों में राजनीतिक हस्तक्षेप और कमजोर कामकाज के संचालन के कारण समय-समय पर वित्तीय संकट उत्पन्न होने की आशंकाओं के चलते नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। इस बीच, आरबीआई ने ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए केंद्रित जोखिम प्रबंधन (सीआरएम) संबंधी दिशानिर्देशों की समीक्षा की घोषणा भी की है।

गवर्नर ने कहा कि वर्ष 2008 में जारी ऋण निगरानी व्यवस्था (सीएमए) संबंधी निर्देश वर्तमान में लागू हैं, लेकिन बैंकिंग और सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में आए व्यापक बदलावों को देखते हुए इन्हें अद्यतन करना आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रित ऋण वितरण से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए मसौदा संशोधन दिशानिर्देश व्यापक हितधारक परामर्श के लिए जारी किए जाएंगे, ताकि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को अधिक मजबूत और सुदृढ़ बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में गांव कलछीना के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक...

फिल्म गजनी में भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का निधन

मुंबई। अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म लगान और गजनी में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को...

महिला से अभद्रता के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर

कौशांबी। कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता का कथित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर...

सपा विधायक विधान भवन परिसर में धरने पर बैठे,सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र से निलंबित समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...