back to top

सपा विधायक विधान भवन परिसर में धरने पर बैठे,सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र से निलंबित समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर बुधवार को विधान भवन परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने ‘दान पात्र’ लेकर धरने पर बैठ गए। सचिन यादव के साथ धरने में शामिल सपा विधायक अतुल प्रधान और डॉक्टर मुकेश वर्मा समेत कई नेताओं ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

सचिन अपने हाथ में एक दान पात्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाला पोस्टर लेकर बैठे थे। इसी पोस्टर को मंगलवार को सदन के बीचों-बीच लहराने के कारण विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें मौजूदा मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।पंकज मलिक, जय प्रकाश अंचल, आर. के. वर्मा और वीरेंद्र यादव समेत कई विधायकों ने सचिन यादव का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराए।

सचिन ने संवाददाताओं से कहा, हम चाहते हैं कि लोक आस्था से जुड़े राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में भाजपा के जिन बड़े लोगों की संलिप्तता के आरोप हैं, उन पर चर्चा हो और सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे।उन्होंने कहा, हम सत्र से निलंबित हैं और सदन के अंदर भी नहीं जा सकते, लेकिन हम निलंबन से डरने वाले नहीं हैं।

सचिन ने कहा, हम चाहते हैं कि सरकार राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर नियम 311 के तहत सदन में चर्चा कराए और न्याय सुनिश्चित करे।थोड़ी ही देर बाद बड़ी संख्या में सपा विधायक धरना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी, आरक्षण न दिए जाने और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।सपा विधायक पंकज मलिक ने आरोप लगाया कि सरकार चढ़ावे की कथित चोरी में शामिल बड़े लोगों को बचा रही है।उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ था और सरकार ने मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश किया था। यह सत्र बृहस्पतिवार तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...