back to top

25 और लोगों में डेंगू की पुष्टि, चिकगुनिया ने भी दी दस्तक

लखनऊ। डेंगू के कहर के बीच चिकनगुनिया से भी दस्तक दे दी है। शहर में बीते 20 दिनों में 11 चिकनगुनिया के मरीज मिल चुके हैं। उधर डेंगू के मरीजों को आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा है। बुधवार को 25 और मरीजों में इसकी पुष्टि होने के बाद आंकड़ा 550 के करीब पहुंच गया है।
बेकाबू डेंगू को काबू करने में स्वास्थ्य विभाग भी नाकाम साबित हो रहा है। बुधवार को शहर के इन्दिरानगर, एनके रोड, टूडियागंज, रेडक्रास, सिल्वर जुबली, माल, काकोरी, गुडम्बा, अलीगंज, ऐशबाग व चिनहट में 25 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मलेरिया विभाग की टीम ने गीता पल्ली, इब्राहिमपुर, राजीव गांधी, गोमतीनगर, बालागंज, मल्लाही टोला, निशातगंज व फैजुल्लागंज वार्ड के आस-पास के इलाकों में भ्रमण किया। टीमों ने 2713 घरों का सर्वे किया तो 27 घरों में लार्वा मिला।

लार्वा मिलने के बाद सभी को नोटिस दिया गया। डेंगू के कहर के बीच चिकनगुनिया भी फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते 20 दिनों में चिकनगुनिया के 11 मरीज मिल चुके हैं। बुखार के कई ऐसे मरीज हैं जो चिकनगुनिया की चपेट में आते हैं जबकि लोग उसे वायरल फीवर समझ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि हर बुखार वायरल नहीं होता। इसी वजह से बीमारी का इलाज खुद न करें। बुखार डेंगू, मलेरिया या फिर चिकनगुनिया हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक डेंगू के 535 मामले सामने आ चुके हैं।

बुखार के 32 मरीजों की चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें सबसे अधिक 12 मरीज बीते 20 दिनों में मिले हैं। कई ऐसे मरीज भी हैं जिनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली। अलग-अलग क्लीनिक व छोटे निजी अस्पतालों में 100 से ज्यादा मरीज अपना इलाज करा चुके हैं। नेशनल वेक्टंर्न बॉर्न डिजीज कन्ट्रोल के नोडल प्रभारी डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है कि डेंगू व चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए मच्छर पनपने की स्थितियां न बनने दें। जमे हुए पानी में मच्छर का लार्वा पैदा होता है। इसी कारण घरों में गमलों, कूलर या अन्य खुली टंकी में अधिक समय तक पानी न भरने दें इसमें लार्वा पैदा हो सकता है।

कोरोना के तीन और संक्रमित

कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना के तीन नये मरीज मिले। हालांकि संक्रमण फैलने की रफ्तार काफी कम है मगर लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। चौबीस घंटों में तीन मरीज वायरस को मात देने में काबयाब भी हुए। मौजूदा समय में शहर में कोरोना के 31 एक्टिव केस हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...