back to top

रागिनी फिल्म्स के बैनर तले लखनऊ में बनेगी हिंदी फिल्म

लखनऊ : फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘रागिनी फिल्म्स ‘ शहर में जल्द ही एक बड़ी हिंदी फिल्म का निर्माण करेगी । विजय दशमी के अवसर पर अलीगंज स्थित दिव्यज्योति डिजिटल स्टूडियो में फ़िल्म का मुहुर्त कलाकारों की मौजूदगी में संपन्न हुआ । इस अवसर पर फ़िल्म के प्रोड्यूसर सविता मिश्रा और रिंकू कंसल के साथ साथ निर्देशक बालकृष्ण सिंह भी मौजूद रहे । अब तक अनटाइटल्ड फ़िल्म को फिलहाल ‘प्रोडक्शन नम्बर 2 ‘ का अस्थाई नाम दिया गया है ।

अगर बात करें कलाकारों की तो फ़िल्म में ‘ जनित और रूपाली की जोड़ी नज़र आएगी ।मेकर्स ने बताया कि फ़िल्म ‘ युवाओं पर आधारित ‘ एक शानदार कहानी है जिसमें समाज के लिए एक खास संदेश देने की कोशिश भी की गई है । सबिता मिश्रा ने बताया कि ‘ इस हिंदी फिल्म में बॉलीवुड के कई बडे चेहरे नज़र आएंगे जिनकी कास्टिंग जल्द ही पूरी कर ली जायेगी ‘ । वहीं निर्देशक बालकृष्ण सिंह ने कहा कि ‘ प्रोडक्शन नम्बर 2 ‘ की शूटिंग नवम्बर के पहले हफ्ते में शुरू की जाएगी और फ़िल्म को एक सिंगल शेडयूल में पूरा किया जाएगा । इस फ़िल्म से सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री कर रहे युवा अभिनेता जनित अपने किरदार को लेकर उत्साहित हैं और कहते हैं कि उन्हें अपना बेस्ट देने का मौका मिला है ।

वहीं उनकी हीरोइन रुपाली जो कि कई मराठी ,हिंदी और भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं , वो बताती हैं कि कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाना उनके लिए एक बार फिर स्टूडेंट लाइफ को परदे पर ही सही लेकिन दोहराने का मौका ज़रूर मिलेगा । फ़िल्म के कहानीकार पार्थ कहते हैं कि उनकी कहानी साधरण परिस्थितियों में उपजे आसाधारण हालत को बयां करने की कोशिश करेगी । फिलहाल फ़िल्म की पूरी टीम मुहूर्त के मौके पर बेहद खुश और उत्साहित दिखी ।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई। मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...