back to top

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के दौरान वन्देमातरम गाने का बनेगा रिकॉर्ड

लखनऊ। अयोध्या में दीपोत्सव और एक समय में रिकॉर्ड पौधरोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक और नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली है। चौरी चौरा कांड शताब्दी वर्ष महोत्सव के तहत प्रदेश की योगी सरकार वंदेमातरम् गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। संस्कृति विभाग तीन से चार फरवरी तक सभी जिलों गायन की व्यवस्था कर रहा है।

इस संबंध में प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने शिक्षा विभाग के साथ ही सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के लिए आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि चौरी-चौरा और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए सैल्यूट मुद्रा में वंदेमातरम् के पहले छंद का गायन कर वीडियो बनाना होगा।

इसके लिए हर जिले में इंटरनेट सुविधायुक्त शैक्षिक संस्थान और अन्य उपयुक्त स्थलों का चयन करना होगा। हर केंद्र के लिए एक नोडल अधिकारी होगा। दो फरवरी को रिहर्सल किया जायेगा। तीन फरवरी को सुबह दस से चार फरवरी दोपहर 12 बजे तक गायन कर वीडियो बनाने होंगे। वीडियो अपलोड करने के लिए तीन फरवरी को सुबह नौ बजे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा वेबसाइट और लिंक दिया जायेगा। आदेश में कहा गया है कि एक वीडियो में एक ही व्यक्ति सैल्यूट की मुद्रा में नजर आना चाहिए। वीडियो न्यूनतम 20 सेकंड का होना चाहिए, जिसमें उच्चारण बिल्कुल साफ़ रहे।

इसी बीच, प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि ‘चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव’ की राज्य स्तरीय आयोजन समिति द्वारा अनुमोदित और लोकार्पित प्रतीक चिन्ह का प्रयोग सभी सरकारी पत्राचारों, प्रकाशनों, स्टेशनरी एवं साल भर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से किया जायेगा। 04 फरवरी को पूरे प्रदेश में विभिन्न ग्रामों व स्कूलों स्थलों से सुबह 08.30 बजे से प्रभातफेरी शुरू कर चौरी-चौरा (गोरखपुर) सहित अपने जिलों में स्थित सभी प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर सुबह 10.00 बजे तक पहुंचेगी।

इस प्रभातफेरी में एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, समाजसेवी व स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर्स को शामिल किया जाये, जिन्हें प्रभात फेरी के स्लोगन पहले ही दे दिये जायें और उसका अभ्यास करा दिया जाये। प्रभात फेरी में चलने वाले बैनर भी पहले में तैयार करा लिये जायें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उल्लेखनीय कथनों को प्ले कार्ड के रूप में बनाकर पहले में ही वालंटियर्स को दे दिये जायें।

तिवारी ने बताया कि सुबह 10.00 बजे वंदे मातरम् का गायन चौरी-चौरा (गोरखपुर) सहित प्रदेश के सभी स्वतंत्रता संग्राम स्थलों व शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थानों में समवेत् रूप में विद्यार्थियों, कलाकारों, आमजनों द्वारा किया जायेगा। इसकी पर्याप्त रिहर्सल भी पहले ही करा ली जाये। 10.15 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। 04 फरवरी को चौरी-चौरा स्मारक स्थल और प्रदेश के सभी जिलों में स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य स्थलों पर पर शाम 5.30-6.00 बजे तक पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी जायेगी।

मुख्य सचिव ने बताया कि सुबह 11.00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ करेंगे। इसके तहत ‘चौरी-चौरा थीम सांग’ पर प्रस्तुति, चौरी-चौरा पर आधारित डाक टिकट का विमोचन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्बोधन और प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से आशीर्वचन दिया जायेगा। सभी जिलों के शहीद स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों पर इसके सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जायेगी।

RELATED ARTICLES

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल करने पर लगा एक लाख रुपये का हर्जाना

लखनऊ। इलाहाबाद की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अदालत के समक्ष याचिका दायर करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के लिए एक वादी पर...