back to top

कोविड-19 : इस महीने में तीसरी बार सामने आए 30 हजार से कम नए मामले

नई दिल्ली। भारत में इस महीने में तीसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर सोमवार को 98.84 लाख के पार चले गए, जिनमें से 93.88 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 27,071 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 98,84,100 हो गए। वहीं 336 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,355 हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में 93,88,159 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.98 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार आठ दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है।

अभी कुल 3,52,586 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.57 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 13 दिसम्बर तक 15,45,66,990 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,55,157 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे मे जिन 336 लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 लोग महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के 47, दिल्ली के 33, केरल के 29 और पंजाब के 20 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वायरस से अभी तक देश में 1,43,355 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 48,209, कर्नाटक के 11,944, तमिलनाडु के 11,895, दिल्ली के 10, 014, पश्चिम बंगाल के 9,057, उत्तर प्रदेश के 8,072, आंध्र प्रदेश के 7,057 और पंजाब के 5,077 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

‘अंगूरदाना आम’ स्वाद में दशहरी को दे रहा टक्कर

लखनऊ। अंगूर तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन अंगूर के आकार का आम क्या देखा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस...

पुरुषोत्तम माह खत्म, 12 जुलाई तक विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त

19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्धलखनऊ। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों...

‘जश्न-ए-नाच’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजितलखनऊ। रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट ने सफलतापूर्वक अपना 22वां समर कैंप शोकेस, एलिस्टेयर 2026 -जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजित...

नन्हे कलाकारों ने मोहा मन, बच्चों में दिखा आत्मविश्वास

स्टारडस्ट : व्हेयर ड्रिम्स टेक सेंटर स्टेज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभालखनऊ। शुक्रवार को ताल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में...

प्रभु श्री राम को देखना किसी उत्सव से कम नहीं होता : कनु पटेल

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या का समापनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कलापत्रिका एवं जेबीएनएसएस अयोध्या द्वारा 15 से 19 जून तक संयुक्त...

युवापीढ़ी को प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ें

जिनवाणी गौरव दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं इन्दिरा नगर दिगम्बर जैन...