back to top

कोरोना महामारी के दौरान शासन, समाज और सिनेमा की कार्यशैली में क्रांतिकारी परिवर्तन आया : नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जागरुकता फैलाने में मीडिया और सिनेमा के योगदान की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि पिछले 10 महीनों में शासन, समाज, सिनेमा और मीडिया के चरित्र, कार्यशैली में एवं प्रतिबद्धता में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।

नकवी ने यहां एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कोरोना वायरस लघु फिल्म महोत्सव में यह भी कहा कि कोरोना के कहर के दौरान लघु फिल्मों (शॉर्ट फिल्म) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां, विभिन्न देशों के राजनयिक, पत्रकार और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, नकवी ने कहा, कोरोना के चलते एक लंबे समय तक फिल्मों की शूटिंग स्थगित रही। इस दौरान लघु फिल्मों ने ना केवल लोगों का मनोरंजन किया बल्कि कोरोना की चुनौतियों को लेकर जागरूक भी किया। कोरोना के खिलाफ जागरूकता में सरकार, समाज के साथ-साथ मीडिया और फिल्म जगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, इतिहास इस बात का गवाह है कि जब भी देश पर संकट आया है, सरकार, समाज, मीडिया और फिल्म जगत, सब ने मिल कर राष्ट्रीय हित और मानव कल्याण के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाई है। नकवी ने कहा, कोरोना महामारी जैसी चुनौती के बीच भी एक परिपक्व समाज, सरकार, सिनेमा और मीडिया की भूमिका निभाने में हमने कोई कमी नहीं छोड़ी। खासकर भारत में इन वर्गों ने संकट के समाधान का हिस्सा बनने में अपनी-अपनी भूमिका निभाने की कोशिश की।

मंत्री के मुताबिक, पिछले लगभग 10 महीनों में प्रशासन, समाज, सिनेमा और मीडिया के कैरेक्टर, कार्यशैली और कमिटमेंट में सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। बदलाव और सुधार के लिए हालात पैदा नहीं किए जा सकते बल्कि खुद ही हो जाते हैं। आज समाज के हर हिस्से की कार्यशैली और जीवनशैली में बड़े बदलाव इस बात का प्रमाण हैं। इस लघु फिल्म महोत्सव में 108 देशों की 2800 से ज्यादा फिल्में शामिल हो रही हैं। यह लघु फिल्में, कोरोना से बचाव, जागरूकता, कोरोना के दौरान लोगों की जीवनशैली आदि विषयों पर आधारित हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...