back to top

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को समय के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि समय की कीमत करना सीखो। जिसने समय की कीमत समझी और उसका सदुपयोग किया, वही जीवन में सफलता और तरक्की के शिखर तक पहुँचता है। उपाध्याय श्री ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धन उसका समय है। धन, पद और वैभव दोबारा प्राप्त किए जा सकते हैं, लेकिन बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता। इसलिए प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना ही जीवन की सबसे बड़ी साधना है। उन्होंने कहा, समय पर किया गया कार्य ही सम्मान, सफलता और सही पहचान दिलाता है। जो व्यक्ति आलस्य, टालमटोल और प्रमाद से दूर रहकर समय का सदुपयोग करता है, उसके जीवन में उन्नति के सभी द्वार स्वत: खुल जाते हैं। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें, अनुशासित दिनचर्या अपनाएँ तथा धर्म, शिक्षा और संस्कारों के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता का ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का भी आधार है।
धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूज्य उपाध्याय श्री के मंगल प्रवचनों का लाभ प्राप्त किया तथा उनके प्रेरणादायी संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सभा में मुख्य रूप से चंद्रप्रकाश जैन, ब्रिजेश जैन, अजय जैन, नलिन राज कासलीवाल, संजीव जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

गणेश उत्सव को लेकर विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक झूलेलाल घाट पर अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...