back to top

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ भी इससे अलग नहीं है. यह शो एक साधारण लड़की के असाधारण सफर की प्रेरणादायक कहानी दशार्ता है. वहीं, शो के पर्दे के पीछे की कहानी भी उतनी ही दिल को छू लेने वाली है. शो में वैदेही का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री आरती बिराजदार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से आने और अलग-अलग भाषाएँ बोलने के बावजूद पूरी टीम एक परिवार की तरह रहती है. आरती बिराजदार ने कहा, मैं एक खास बात जरूर बताना चाहूँगी. हमारे सेट पर अलग-अलग जगहों के लोग काम करते हैं. कुछ लोग मुंबई से आए हैं, जबकि कुछ कोल्हापुर और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से हैं. फिलहाल हमारी शूटिंग कोल्हापुर में हो रही है. सबसे अच्छी बात यह है कि मुंबई से आए लोग हर दिन मराठी सीखने की कोशिश करते हैं. वे रोज नए मराठी शब्द सीखते हैं और सेट पर उन्हें बोलने की भी कोशिश करते हैं. उनका यह उत्साह और सीखने की इच्छा देखकर बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि हमने कभी भाषा को हमारे बीच की दीवार नहीं बनने दिया. मैं एक मराठी परिवार से हूँ, लेकिन शो में हिंदी बोलने वाला किरदार निभा रही हूँ और सभी ने मेरा पूरा साथ दिया है. हमारी टीम में मुंबई के लोग भी हैं और कोल्हापुर व महाराष्ट्र के स्थानीय कलाकार और ये टेक्नीशियन भी. फिर भी हम सब एक परिवार की तरह मिलकर काम करते हैं. हम कहीं से भी आए हों या कोई भी भाषा बोलते हों, हमारा उद्देश्य एक है और हम पूरे दिल से इस शो के लिए साथ काम करते हैं. ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ एक ऐसी साधारण लड़की की कहानी है, जो अपने हालात से आगे बढ़कर बड़े सपने देखने की हिम्मत करती है. यह कहानी सिखाती है कि यदि इंसान में हिम्मत, मेहनत और खुद पर भरोसा हो, तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता।

RELATED ARTICLES

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...