back to top

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार सलाह के बावजूद वह नसों के माध्यम से दिए जाने वाले तरल पदार्थ (आईवी फ्लूड) और ग्लूकोज लेने से लगातार इनकार कर रहे हैं।

अस्पताल की ओर से सुबह नौ बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि वांगचुक को सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।बुलेटिन में कहा गया, सोनम वांगचुक का उपचार वीएमएमसी (वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज) एवं सफदरजंग अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में किया जा रहा है। इसमें कहा गया,फिलहाल वांगचुक के सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर हैं।

हालांकि, उनके रक्त में शर्करा का स्तर अब भी सामान्य से कम बना हुआ है। सोमवार रात लिए गए रक्त नमूने की जांच में उनके रक्त में पोटैशियम का स्तर 3.2 पाया गया। इसके अलावा, उनमें पैंसाइटोपीनिया की स्थिति बनी हुई है, जिसमें खून की कमी और श्वेत रक्त कोशिकाओं
की संख्या में कमी शामिल है। इन चिकित्सकीय और प्रयोगशाला संबंधी संकेतकों को देखते हुए उनकी लगातार जांच और कड़ी चिकित्सकीय निगरानी आवश्यक है। चिकित्सा बुलेटिन में कहा गया,फिलहाल उन्हें ओआरएस और पोटैशियम की पूरक खुराक दी जा रही है।

हालांकि, चिकित्सकों की ओर से बार-बार सलाह दिए जाने के बावजूद वह नसों के माध्यम से दिए जाने वाले तरल पदार्थ (आईवी फ्लूड) और ग्लूकोज लेने से लगातार इनकार कर रहे हैं। बुलेटिन के अनुसार,हल्के से मध्यम स्तर के निर्जलीकरण, जांच रिपोर्ट में आई जटिलताओं और लंबे समय से भूखे रहने के कारण शरीर पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए उनकी चिकित्सा निगरानी और लगातार चिकित्सकीय परीक्षण बेहद आवश्यक हैं। इससे उनकी स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ किसी भी संभावित जटिलता की समय रहते पहचान और उपचार किया जा सकेगा।


इसमें कहा गया कि आगे का उपचार उनकी चिकित्सकीय प्रगति और प्रयोगशाला जांचों के परिणामों के आधार पर तय किया जाएगा।वांगचुक ने सोमवार को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा करते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के चलो संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों
के खिलाफ पुलिस कार्वाई के विरोध में उन्होंने यह फैसला लिया है। उनका कहना है कि वह तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे, जब तक युवा प्रदर्शनकारियों को सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें स्वयं अस्पताल से बाहर जाकर ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जाती।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...